Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»घरेलू विवाद में मां-बेटे की गला रेतकर हत्या
    जोहार ब्रेकिंग

    घरेलू विवाद में मां-बेटे की गला रेतकर हत्या

    Team JoharBy Team JoharAugust 2, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    घाटशिला : कलयुग में रिश्तों की कोई अहमियत नहीं रह गई है। हर कोई अपने फायदे के लिए किसी भी जान लेने को तैयार हो जाता है! ऐसी ही एक घटना पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र से आई है। जिले के चिंगड़ागांव में शुक्रवार सुबह एक युवक ने घरेलू विवाद में अपने भतीजे और भाभी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद खुद थाना पहुंच गया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। वहीं सूचना के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक मां-बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मुसाबनी डीएसपी पिताम्बर सिंह खेरवार भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
    मृतक की पहचान 20 वर्षीय हेमो टुडू तथा उसकी मां 42 वर्षीय कापरा टुडू के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान 42 वर्षीय रतन टुडू के रूप में हुई है। डुमरिया थाना प्रभारी योगेंद्र पासवान के मुताबिक, रतन ने बताया कि वो तीन भाई हैं। सबसे बड़ा भाई काबे टुडू झारखंड पुलिस में था और साल 2000 में देवघर में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसने बताया कि काबे ने दो शादी की थी। पहली पत्नी कापरा टुडू थी जबकि दूसरी पत्नी का नाम रीना टुडू था। काबे की हत्या के बाद उसने रीना टुडू से शादी कर ली। उसने बताया कि काबे की हत्या के बाद मिलने वाली नौकरी, रुपए और जमीन को लेकर विवाद था।

    जमीन-जायदाद को लेकर चल रहा था विवाद

    कापड़ा टुडू का पति झारखंड पुलिस का जवान था। उसकी तीन वर्ष पूर्व देवघर में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। मुआवजे के रूप में मोटी रकम कापड़ा को मिली थी जिसपर देवर रतन टुडू की नजर थी। इसके अलावा जमीन-जायदाद को लेकर भी अक्सर विवाद होता रहता था। रतन ने पुलिस को बताया कि भाभी और भतीजा गांव में नहीं रहते। दोनों चाईबासा में रहते हैं और यदा-कदा आते थे। यहां आने पर खेती-बाड़ी को लेकर विवाद होता था। इसी नाराजगी में उसने यह कदम उठाया।

    #Crime news #Jharkhand News #latest hindi news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर : डीएसई ब्रजमोहन सस्पेंड, नहीं हुई पोस्टिंग
    Next Article देवघर: जल संचयन के प्रति सभी करें मिलजूल कर कार्यः उपायुक्त

    Related Posts

    क्राइम

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, फिर भी 15 जिलों में बाढ़ से 49.74 लाख लोग प्रभावित

    September 16, 2026
    Latest Posts

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.