Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड» मां ने बेटे के साथ तालाब में लगाई छलांग, मासूम की गई जान 
    झारखंड

     मां ने बेटे के साथ तालाब में लगाई छलांग, मासूम की गई जान 

    Team JoharBy Team JoharDecember 16, 2024Updated:December 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. घरेलू विवाद से परेशान एक महिला ने अपने छह वर्षीय बेटे के साथ बालीडीह के बनसिमली तालाब में छलांग लगा दी. स्थानीय ग्रामीणों ने तालाब से मां और बेटे को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी. दोनों को बोकारो सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.

    मासूम की मौत, मां की हालत गंभीर

    महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, और उसे बीजीएच (बोकारो जनरल अस्पताल) में भर्ती कराया गया है. मृत बच्चा और महिला बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्री भोले फैक्ट्री के मालिक एसएन सिंह के परिवार से ताल्लुक रखते हैं. महिला, राजबाला, उनके पुत्र संजय कुमार सिंह की पत्नी हैं.

    पति-पत्नी के रिश्ते थे खराब

    पुलिस के अनुसार, राजबाला लंबे समय से अपने पति के साथ सिटी थाना क्षेत्र की को-ऑपरेटिव कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही थीं. लेकिन उनके पति-पत्नी के बीच रिश्ते तनावपूर्ण थे. रविवार सुबह दोनों के बीच विवाद के बाद राजबाला अपने बेटे को लेकर घर से चली गईं.

    घटना के बाद पति संजय कुमार सिंह पत्नी और बेटे की तलाश करते रहे. उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि बालीडीह के बनसिमली तालाब में महिला और बच्चे के डूबने की घटना हुई है. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मासूम की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया. पुलिस ने घटना की सूचना महिला के मायके वालों को दे दी है और मामले की जांच जारी है.

    आत्महत्या का प्रयास घरेलू विवाद झारखंड समाचार तालाब में छलांग पति-पत्नी का विवाद बनसिमली तालाब बालीडीह बोकारो महिला गंभीर मासूम की मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकल से बदल रहा है जमीन रजिस्ट्री का नियम, जानें नई प्रक्रिया
    Next Article 222 करोड़ के लागत से बन रहे बरबेंदिया पुल निर्माण में ग्रामीणों का अड़ंगा, धीमी प्रगति चिंता का विषय

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL पेपर लीक : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता सवालों के घेरे में, बाबूलाल बोले- कार्रवाई से क्यों हिचक रही सरकार?”

    September 7, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : एसआईटी की जांच में हुई पुष्टि, सीजीएल परीक्षा का हुआ था पेपर लीक, पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने फैक्ट्स को किया नजरअंदाज

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशाः 4 करोड़ लोगों को रुला रही है प्याज, महाराष्ट्र की बारिश ने 70 रुपए प्रति किलो पहुंचा दिया दाम

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एसआईआर पूरी तरह स्कैम है, एक भी योग्य वोटर नाम कटना आयोग पर कलंक जैसाः एसवाई कुरैशी

    September 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड : कोकर में ‘अखबार-ए-मशरीक’ के दफ्तर पर ED का छापा, सदर थाना क्षेत्र में मचा हड़कंप

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026
    Latest Posts

    लुईस ब्राउन: IVF से जन्मी दुनिया की पहली बच्ची की कहानी बताने वाली डॉक्यूमेंट्री को 48 साल पूरे

    September 7, 2026

    नई दिल्ली : दूरदर्शन के पत्रकार सुधीर चौधरी के खिलाफ मानहानि का केस, जानिये किसने किया केस

    September 7, 2026

    JSSC-CGL पेपर लीक : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता सवालों के घेरे में, बाबूलाल बोले- कार्रवाई से क्यों हिचक रही सरकार?”

    September 7, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : एसआईटी की जांच में हुई पुष्टि, सीजीएल परीक्षा का हुआ था पेपर लीक, पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने फैक्ट्स को किया नजरअंदाज

    September 7, 2026

    ओडिशाः 4 करोड़ लोगों को रुला रही है प्याज, महाराष्ट्र की बारिश ने 70 रुपए प्रति किलो पहुंचा दिया दाम

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.