Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने नर्सिंग होम संचालक पर लगाया लापरवाही का आरोप
    झारखंड

    पलामू में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने नर्सिंग होम संचालक पर लगाया लापरवाही का आरोप

    Team JoharBy Team JoharDecember 16, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू : जिले के बिश्रामपुर इलाके में प्रसव के लिए पहुंची महिला की मौत हो गई। परिजनों ने जच्चा-बच्चा के मौत के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम संचालक को जिम्मेदार ठहराया है। आरोप है कि इलाज में लापरवाही के कारण यह घटना घटी। इस मामले में पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर रही है।

    जानकारी के अनुसार बघमनवा पंचायत के घरटीया निवासी अशर्फी यादव की पत्नी रितम देवी प्रसव के लिए सरकारी अस्पताल जा रही थीं। इसी दौरान कुछ लोगों ने प्राइवेट नर्सिंग होम में बेहतर चिकित्सा उपलब्ध होने का दावा कर पास के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। इस नर्सिंग होम का संचालक धनंजय यादव नाम का व्यक्ति बताया जा रहा है। परिवार का दावा है कि नर्सिंग होम में कुछ समय तक रखकर महिला का इलाज किया गया। इस दौरान मां और बच्चे की मौत हो गई।

    इसके बाद नर्सिंग होम प्रबंधन ने परिवार को गुमराह करने के लिए महिला की हालत बिगड़ने का हवाला देकर रेफर कर दिया गया। इस दौरान गर्भवती महिला के शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी। मौके पर मौजूद महिला के परिजनों को कुछ शक हो गया। परिवार के लोग नर्सिंग होम में हंगामा करने लगे। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जच्चा-बच्चा की जांच दूसरे चिकित्सक से कराई। इसमें पता चला कि कई घंटे पहले ही दोनों की मौत हो चुकी है।

    पीड़ित परिवार ने नर्सिंग होम संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाए हुए पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की। इस बीच नर्सिंग होम संचालक लगातार परिवार को मुआवजा देकर मामला रफा-दफा करने का प्रयास कर रहा था। लड़की के पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत के पर केस दर्ज कर लिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए पलामू भेज दिया गया। मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को हुई। पलामू के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिंह ने मामले में जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला में महिला ने की आत्महत्या, साड़ी का फंदा बनाकर कमरे में लटकी
    Next Article मुख्यमंत्री आवास पर हुई सत्तारूढ़ दल की बैठक, कांग्रेस नदारद

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    झारखंड

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    आदिवासी

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.