Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के दिग्गज नेता शिबू सोरेन के निधन के कारण झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने शोक व्यक्त करते हुए यह फैसला लिया। शिबू सोरेन, जिन्हें प्यार से ‘गुरुजी’ कहा जाता था, का आज सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया।
शिबू सोरेन लंबे समय से अस्वस्थ थे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके इलाज के लिए दिल्ली में ही मौजूद थे। उनके परिवार ने गुरुजी की देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ी। पूरे झारखंड में उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं की जा रही थीं।
झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 1 अगस्त से शुरू हुआ था और 7 अगस्त तक चलने वाला था। आज सत्र का दूसरा दिन था, लेकिन गुरुजी के निधन की खबर के बाद विधानसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।