Ranchi : झारखंड में शनिवार से मौसम पूरी तरह साफ होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से झारखंड में मॉनसून की विदाई शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को कुछ जगहों पर हल्के बादल और गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।
रविवार से पूरे झारखंड में धूप खिलेगी और पश्चिम व उत्तर की ओर से ठंडी हवाएं चलेंगी। अगले चार दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटों के बाद झारखंड के पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों से बादल हट जाएंगे।
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश का मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा, जिसके बाद बिहार और झारखंड से भी मॉनसून कमजोर पड़ जाएगा। छत्तीसगढ़ में हल्के बादल रह सकते हैं, जिससे झारखंड के दक्षिणी हिस्से थोड़े प्रभावित हो सकते हैं। बिहार और यूपी से सटे झारखंड के उत्तरी जिलों में 12 अक्टूबर तक मॉनसून की विदाई का पहला चरण पूरा होगा, जबकि बाकी हिस्सों में यह प्रक्रिया एक दिन बाद हो सकती है।

पिछले 24 घंटों में झारखंड में मॉनसून कमजोर रहा। धनबाद में 21.8 मिमी, खूंटी में 17 मिमी, पूर्वी सिंहभूम में 4 मिमी और दुमका, गुमला व रांची में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में कमी आएगी।
Also Read : पटना जिले में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू, 17 अक्टूबर तक भरे जाएंगे पर्चे
Also Read : BREAKING : रातू में रांची पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, हथियार का जखीरा बरामद
Also Read : करवा चौथ 2025 : आज मनाया जा रहा पावन पर्व, महिलाएं रख रही निर्जला व्रत