Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 7:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पूरे झारखंड में मानसून एक्टिव, आज इन इलाकों में बारिश की संभावना
    झारखंड

    पूरे झारखंड में मानसून एक्टिव, आज इन इलाकों में बारिश की संभावना

    Team JoharBy Team JoharJune 29, 2024Updated:June 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : पूरे झारखंड को मॉनसून एक्टिव हो गया है. मॉनसून के प्रवेश करने के साथ ही राज्य के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गयी. 21 जून संताल के रास्ते मॉनसून ने राज्य में कदम रखा था. जिसके बाद मॉनसून की हवा कोल्हान होते हुए सभी जगहों पर फैल गयी. मौसम विभाग ने शनिवार यानी 29 जून को राज्. के सभी स्थानों पर बारिश की संभावना जतायी है. उनका कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया है. जिसके कारण निम्न दबाव भी बन गया है.

    इसका मूवमेंट उत्तर-पूर्वी दिशा में है. राजस्थान से भी एक निम्न दबाव बना हुआ है. यह मध्य प्रदेश होते हुए झारखण्ड से गुजर रहा है. इससे अलगे कुछ दिनों तक झारखंड के अलग-अलग हिस्से में बारिश होगी. मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि 29 जून को राज्य के करीब-करीब सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. वहीं पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश हो सकती है. वहीं 30 जून को पलामू के साथ-साथ चतरा, हजारीबाग, कोडरमा आदि इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. एक जुलाई को संताल परगना वाले इलाके में भारी बारिश का अनुमान है.

    मौसम विभाग के अनुसार 29 जून को आठ एमएम बारिश होगी, जबकि 30 जून को 10 एमएम, एक जुलाई को 20 एमएम, दो जुलाई को 30 एमएम व तीन जुलाई को 25 एमएम बारिश होने की संभावना है. एक जुलाई से मॉनसून परवान पर रहने की संभावना है. एक जुलाई से तीन जुलाई तक तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है, अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री दर्ज होने का अनुमान है.

    बता दें कि राज्य के सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री सेसि से नीचे चला गया है. सबसे अधिक तापमान पलामू का रहा. वहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेसि के करीब रहा. वहीं की बात करे रांची की तो यहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेसि के आसपास रहा. कुछ दिनों में रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेसि से भी नीचे जा सकता है.

    इलाका एक्टिव झारखंड बारिश मानसून संभावना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीपी ज्वेलर्स लूटकांड : जगरनाथपुर थाना का दरोगा व जमादार समेत 4 सस्पेंड
    Next Article लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान हादसा, कुछ जवानों के शहीद होने की आशंका

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.