Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देश में निर्माण के लिए बनाई गई 100 महत्वपूर्ण डिफेंस आइटम्स की लिस्ट : मोदी
    जोहार ब्रेकिंग

    देश में निर्माण के लिए बनाई गई 100 महत्वपूर्ण डिफेंस आइटम्स की लिस्ट : मोदी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 22, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा क्षेत्र में बजट प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्यवन के सिलसिले में सोमवार को आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि बजट के बाद भारत सरकार अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के साथ चर्चा कर इसे लागू करने का रोडमैप तैयार कर रही है। उन्होंने कहा, रक्षा मंत्रालय के वेबीनार में भाग ले रहे सभी पार्टनर्स, स्टेकहोल्डर्स के साथ चर्चा का मौका मिला है। प्रधाननंत्री मोदी ने देश में सौ महत्वपूर्ण डिफेंस आइटम्स के निर्माण की दिशा में चल रहे प्रयास की खासतौर से जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत ने डिफेंस से जुड़े ऐसे 100 महत्वपूर्ण आइटम्स की लिस्ट बनाई है, जिन्हें हम अपनी स्थानीय इंडस्ट्री की मदद से ही निर्माण कर सकते हैं। इसके लिए टाइमलाइन इसलिए रखी गई है ताकि हमारी इंडस्ट्री इन जरूरतों को पूरा करने का सामथ्र्य हासिल करने के लिए प्लान कर सकें।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकारी भाषा में ये निगेटिव लिस्ट है लेकिन आत्मनिर्भरता की भाषा में ये पॉजिटिव लिस्ट है। ये वो पॉजिटिव लिस्ट हैं जिसके बल पर हमारी अपनी मैन्युफेक्च रिंग कैपेसिटी बढ़ने वाली है। ये वो पॉजिटिव लिस्ट है जो भारत में ही रोजगार निर्माण का काम करे।

    प्रधानमंत्री मोदी के मुताबिक, ये वो पॉजिटिव लिस्ट है जो अपनी रक्षा जरूरतों के लिए हमारी विदेशों पर निर्भरता को कम करने वाली है। ये वो पॉजिटिव लिस्ट है, जिसकी वजह से भारत में बने प्रॉडक्ट्स की, भारत में बिकने की गारंटी है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने देश में आर्डनेंस फैक्ट्रियों की उपेक्षा पर भी चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, आजादी के पहले हमारे यहां सैकड़ों ऑर्डनेंस फैक्ट्रियां होती थीं। दोनों विश्व युद्धों में भारत से बड़े पैमाने पर हथियार बनाकर भेजे गए थे। लेकिन आजादी के बाद अनेक वजहों से इस व्यवस्था को उतना मजबूत नहीं किया गया, जितना किया जाना चाहिए था।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जहां हमारे वीर जवान ट्रेनिंग लेते हैं वहां हम कुछ ऐसा लिखा हुआ देखते हैं कि शांतिकाल में बसाया पसीना, युद्ध काल में रक्त बहने से बचाता है। यानी, शांति की प्री-कंडिशन है वीरता। वीरता की प्री-कंडीशन है सामथ्र्य। सामथ्र्य की प्री-कंडीशन है पहले से की गई तैयारी।

    Latest news Narendra modi National news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार गिरी, बहुमत साबित नहीं कर सके नारायणसामी
    Next Article रामगढ़ः खदान का चाल धंसने से दबे पति-पत्नी, मशक्कत के बाद सुरंग से निकला गया शव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अपने ही विभाग से खीरा उत्पादन की सब्सिडी लेनेवाले अधिकारी बने शिक्षा सचिव

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026
    क्राइम

    राज्य के 600 से अधिक थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 24, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026

    अपने ही विभाग से खीरा उत्पादन की सब्सिडी लेनेवाले अधिकारी बने शिक्षा सचिव

    July 24, 2026

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.