Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 6:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»7 मई को देशभर में होगा मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय का आदेश जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    7 मई को देशभर में होगा मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय का आदेश जारी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 6, 2025Updated:May 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मॉक ड्रिल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिक सुरक्षा तैयारियों को मजबूती देने के उद्देश्य से सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 7 मई को मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्देश दिया है। यह निर्णय पहलगाम हमलों और पाकिस्तान के साथ बढ़े तनाव के बाद लिया गया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस मॉक ड्रिल में हवाई हमले की स्थिति में नागरिकों को सचेत करने के लिए सायरन की प्रभावशीलता का परीक्षण करना और नागरिकों एवं छात्रों को बुनियादी आत्मसुरक्षा उपायों के बारे में शिक्षित करना शामिल है। इसके अलावा युद्ध के संभावित खतरे के दौरान अंधेरा कर देने की आपात प्रक्रिया (क्रैश ब्लैकआउट) का अभ्यास और संवेदनशील प्रतिष्ठानों को छिपाकर बुनियादी ढांचे की रक्षा करना शामिल होगी। इसके साथ ही आपातकालीन स्थिति में लोगों की सुरक्षित निकासी की योजनाओं को अद्यतन किया जाएगा और उनका पूर्वाभ्यास भी कराया जाएगा।

    सूत्रों के अनुसार, इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना, उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना और राज्य तथा स्थानीय प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा करना है। यह मॉक ड्रिल विभिन्न स्तरों पर नागरिक सुरक्षा प्रणाली की प्रभावशीलता को जांचने का एक समन्वित प्रयास है। गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि वे इस अभ्यास की पूरी योजना पहले से तैयार करें और सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर उसका सफल आयोजन सुनिश्चित करें। यह पहल देश की समग्र सुरक्षा रणनीति का हिस्सा है और भविष्य की किसी भी आपात स्थिति से निपटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

    Also Read : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कई अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    Also Read : ASI राजीव रंजन मौत मामला : 11 फरार वारंटियों के घर इश्तेहार चिपका गयी पुलिस

    Also Read : लाल किले पर कब्जा मांग रही थी सुल्ताना बेगम, सुप्रीम कोर्ट क्या कहा जानिए…

    Also Read : सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद झारखंड हाईकोर्ट ने एक हफ्ते में 75 आपराधिक मामलों का किया निपटारा

    7 मई को देशभर में होगा मॉक ड्रिल Home Ministry issued order Mock drill will be conducted across the country on May 7 गृह मंत्रालय का आदेश जारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कई अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट
    Next Article 06 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू में प्रेमी के हाथों करवा दिया पति का म’र्डर, कैसे खुला राज… जानें

    August 6, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के पूर्व DC छवि रंजन को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बेल रिजेक्ट

    August 6, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएचडी शोध निर्देशन में भारी गड़बड़ी, आदिवासी भाषाओं के साथ हो रहा अन्याय : देवकुमार धान

    August 6, 2025
    Latest Posts

    पलामू में प्रेमी के हाथों करवा दिया पति का म’र्डर, कैसे खुला राज… जानें

    August 6, 2025

    अक्सर करता था छेड़छाड़, इस चलते का’ट डाला महिला ने

    August 6, 2025

    रांची के पूर्व DC छवि रंजन को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बेल रिजेक्ट

    August 6, 2025

    पीएचडी शोध निर्देशन में भारी गड़बड़ी, आदिवासी भाषाओं के साथ हो रहा अन्याय : देवकुमार धान

    August 6, 2025

    राजधानी में धराये तीन गांजा तस्कर, 8 किलो माल जब्त

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.