Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Sep, 2025 ♦ 12:08 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मनरेगाकर्मियों की हड़ताल खत्म, मंत्री के साथ वार्ता के बाद काम पर लौटने का फैसला
    जोहार ब्रेकिंग

    मनरेगाकर्मियों की हड़ताल खत्म, मंत्री के साथ वार्ता के बाद काम पर लौटने का फैसला

    Team JoharBy Team JoharSeptember 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड मनरेगा कर्मचारी संघ ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा कर दी है। प्रोजेक्ट भवन में आज ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के साथ वार्ता के बाद हड़ताल को स्थगित करने की घोषणा की गई। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मनरेगा से जुड़े आत्मा कमेटी के अध्यक्ष उदय प्रसाद ने किया। उन्होंने कहा कि 5 सूत्री मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया गया। स्थायीकरण और वेतनमान के लिए एक कमेटी बनाने की बात हुई है।सामाजिक सुरक्षा के तहत आंशिक क्षति होने पर 25 हजार, मेजर दुर्घटना होने पर 50 हजार और निधन होने पर पांच लाख का प्रावधान किया गया है। जहां तक मनरेगा कर्मियों को बर्खास्त करने की बात है तो अब बर्खास्तगी से पूर्व जिला स्तर पर अपना पक्ष रखने के बाद मनरेगा कर्मी प्रमंडलीय आयुक्त के समक्ष भी अपनी बात रख सकते हैं। मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष को बर्खास्त किया गया था उस पर भी नियम संगत विचार करने का आश्वासन दिया गया है। रोजगार सेवकों को बीपीओ में बहाल करने के मामले में प्राथमिकता दी जाएगी. पंचायत सचिव के अधीन मनरेगा कर्मी काम करते हैं। इस मामले में मनरेगा कर्मियों के अधिकार क्षेत्र में इजाफे पर भी विचार करने का आश्वासन दिया गया है. तमाम आश्वासनों पर एक से सवा महीना के भीतर तमाम प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि आज भी बैठक के बाद मनरेगा कर्मियों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया है।मुख्य रूप से 5 मांग में से तीन मांग पर सहमति बनी है। सामाजिक सुरक्षा का प्रावधान होगा। सेवानिवृत्ति की उम्र पूरी होने के बाद ईपीएफ की सुविधा दी जाएगी। सेवा से बर्खास्त करने पर प्रमंडलीय आयुक्त के पास पक्ष रखने का अधिकार होगा. अपनी मांगों को लेकर झारखंड मनरेगा कर्मचारी संघ के के करीब 5,000 कर्मचारी पिछले 27 जुलाई से हड़ताल पर थे. इसकी वजह से मनरेगा का काम प्रभावित हो रहा था। बातचीत को लेकर कई बार कोशिश से हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। पिछली बैठक में भी सामाजिक सुरक्षा, रिटायरमेंट लाभ और सेवा बर्खास्तगी मामले पर आश्वासन मिला था लेकिन मनरेगा कर्मी लिखित आश्वासन पर अड़े हुए थे। इस बैठक में मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी भी मौजूद थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिना पर्यावरण स्वीकृत के बना विधान सभा और हाई कोर्ट भवन, सरयू राय का बयान अधिकारियों पर हो कार्रवाई
    Next Article काम की तलाश में दरबदर भटक रहे बेरोजगार युवा, केंद्र सरकार को नहीं है चिंता : उज्जल प्रकाश तिवारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सपो उत्सव : छठे दिन उमड़ा जनसैलाब, बच्चों के पेंटिंग, फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता ने मोहा मन

    September 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में हो रहा टेंडर घोटाला : अजय साह

    September 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बाल संरक्षण के लिए रांची पुलिस का बड़ा कदम, तीसरे चरण का प्रशिक्षण पूरा

    September 21, 2025
    Latest Posts

    एक्सपो उत्सव : छठे दिन उमड़ा जनसैलाब, बच्चों के पेंटिंग, फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता ने मोहा मन

    September 21, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में हो रहा टेंडर घोटाला : अजय साह

    September 21, 2025

    बाल संरक्षण के लिए रांची पुलिस का बड़ा कदम, तीसरे चरण का प्रशिक्षण पूरा

    September 21, 2025

    अधजली ला’श का खुला राज : भाई की मौत का बदला लेने के लिए कर दी गयी दोस्त की ह’त्या

    September 21, 2025

    कल से लागू होगा ‘GST बचत महोत्सव’, हर वर्ग को होगा फायदा : पीएम मोदी

    September 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.