Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»विधायक स्टीफन मरांडी ने उठाया सहियाओं के मानदेय का मुद्दा, सरकार ने एकमुश्त राशि देने का किया ऐलान
    झारखंड

    विधायक स्टीफन मरांडी ने उठाया सहियाओं के मानदेय का मुद्दा, सरकार ने एकमुश्त राशि देने का किया ऐलान

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2026Updated:February 20, 2026No Comments2 Mins Read14
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विधायक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : बजट सत्र के तीसरे दिन झारखंड विधानसभा में सहियाओं के मानदेय को लेकर जोरदार बहस हुई। विधायक स्टीफन मरांडी ने सीधे सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मईयां सम्मान योजना में 2,500 रुपए मिलते हैं, जबकि स्वास्थ्य सहियाओं को सिर्फ 2,000 रुपए मिलते हैं। उनका कहना था कि यह सही नहीं है और सहियाओं को मईयां सम्मान योजना से ज्यादा मानदेय दिया जाना चाहिए। दरअसल, यह मुद्दा सबसे पहले निर्मल महतो ने उठाया। उन्होंने कहा कि सहिया अक्सर विधानसभा के बाहर धरने पर बैठी रहती हैं और कोरोना काल में इन लोगों ने काफी मेहनत की है। उनके मुताबिक, सहियाओं का मानदेय बढ़ाकर 10,000 रुपए किया जाना चाहिए।

    सरकार ने की एकमुश्त राशि देने की घोषणा

    इस पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जवाब देते हुए कहा कि झारखंड में कुल 39,964 सहिया हैं और सरकार उनके प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। मंत्री ने बताया कि कोरोना काल में सहियाओं ने असाधारण काम किया और इसी दौरान एक सहिया रेनी देवी की मौत भी हो गई थी। उन्होंने कहा कि फिलहाल एक सहिया की मासिक इनकम लगभग 12,000 रुपए है। वहीं, आठ मार्च को 42000 सहियाओं को एकमुश्त 24,000 रुपए दिए जाएंगे।

    नियमित मानदेय की भी उठी मांग

    सदन में अरूप चटर्जी ने भी आवाज उठाई और कहा कि केवल एकमुश्त राशि देने से काम नहीं चलेगा। सहियाओं को हर महीने नियमित मानदेय मिलना चाहिए, ताकि उनका काम और जीवन स्थिर रहे।

    Also Read : रिलायंस फाउंडेशन की ‘ShikshaNext’ पहल: 2029 तक 1.3 करोड़ बच्चों को AI शिक्षा का लक्ष्य

    Arup Chatterjee Assembly Debate Budget Session 2026 Government honorarium Health Saheya Irfan Ansari Jharkhand Assembly Jharkhand news Maiya Samman Yojana Nirmal Mahato Saheya honorarium Stephen Marandi अरूप चटर्जी इरफान अंसारी झारखंड न्यूज झारखंड विधानसभा निर्मल महतो बजट सत्र 2026 मईया सम्मान योजना विधानसभा बहस सरकारी मानदेय सहिया मानदेय स्टीफन मरांडी स्वास्थ्य सहिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिलायंस फाउंडेशन की ‘ShikshaNext’ पहल: 2029 तक 1.3 करोड़ बच्चों को AI शिक्षा का लक्ष्य
    Next Article RPF का ऑपरेशन “सतर्क” : बिहार ले जा रहे 85 बोतल शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बोकारो स्टील प्लांट में फिर नहीं चलेगी गेटबंदी, हाईकोर्ट ने कहा – दोबारा बवाल हुआ तो पहले ही एक्शन ले प्रशासन

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- आम जनता के व्यापार और नफा-नुकसान से कोई सरोकार नहीं

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, कई जिलों में बारिश; आंध्र प्रदेश में सड़कें क्षतिग्रस्त

    October 28, 2026
    झारखंड

    हजारीबाग प्रशासन ने लगाया नो-एंट्री, चतरा में भारी वाहनों पर कार्रवाई का इंतजार

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव ब्रेकिंग: पर्यावरण संरक्षण के लिए राजीव लोचन बक्शी की पहल, दीपावली से लेकर छठ, क्रिसमस और नव वर्ष तक पटाखा जलाने का समय निर्धारित

    October 28, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : बोकारो स्टील प्लांट में फिर नहीं चलेगी गेटबंदी, हाईकोर्ट ने कहा – दोबारा बवाल हुआ तो पहले ही एक्शन ले प्रशासन

    October 28, 2026

    बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- आम जनता के व्यापार और नफा-नुकसान से कोई सरोकार नहीं

    October 28, 2026

    झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, कई जिलों में बारिश; आंध्र प्रदेश में सड़कें क्षतिग्रस्त

    October 28, 2026

    हजारीबाग प्रशासन ने लगाया नो-एंट्री, चतरा में भारी वाहनों पर कार्रवाई का इंतजार

    October 28, 2026

    बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.