Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Jun, 2025 ♦ 6:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»सोनारी में जेएनएसी के अस्थायी डिपो का विधायक सरयू राय ने किया औचक निरीक्षण, कई खामियां उजागर
    जमशेदपुर

    सोनारी में जेएनएसी के अस्थायी डिपो का विधायक सरयू राय ने किया औचक निरीक्षण, कई खामियां उजागर

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJune 28, 2025Updated:June 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सोनारी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को सोनारी स्थित जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के अस्थायी डिपो का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण स्थानीय नागरिकों की ओर से मिल रही लगातार शिकायतों के बाद किया गया। उनके साथ जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा भी मौजूद थे।

    निरीक्षण के दौरान विधायक को डिपो में कई गंभीर अनियमितताएं देखने को मिलीं। सबसे बड़ी खामी यह रही कि मजदूरों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए कोई हाजिरी रजिस्टर उपलब्ध नहीं था। साथ ही, यह जानकारी भी मौजूद नहीं थी कि कौन मजदूर किस क्षेत्र में सफाई कार्य के लिए भेजा जाएगा।

    विधायक को मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि डिपो में तैनात मुंशी का व्यवहार खराब है और उसके रवैये को लेकर मजदूरों में रोष है। राय ने बताया कि सुबह 8:30 बजे तक मात्र 22 मजदूर ही उपस्थित थे, जबकि 50 मजदूरों को समय से डिपो पहुंचना अनिवार्य था। इसका कारण पूछे जाने पर मुंशी स्पष्ट उत्तर नहीं दे सका।

    मिली जानकारी के अनुसार, जेएनएसी की ओर से यहां पांच सुपरवाइजर नियुक्त हैं, लेकिन निरीक्षण के समय एक भी सुपरवाइजर मौजूद नहीं था।

    मजदूरों ने विधायक से शिकायत की कि उनके ईएसआई (कर्मचारी राज्य बीमा) की राशि जमा नहीं की जाती, और पिछले कई महीनों से उनका पीएफ (भविष्य निधि) भी अटका हुआ है। इसके अलावा, मजदूरी से हर महीने 50 रुपये की कटौती होती है, पर यह राशि किस मद में काटी जाती है, इसका कोई स्पष्ट विवरण नहीं दिया जाता।

    डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को लेकर भी विधायक को शिकायतें मिलीं। बताया गया कि केवल महिला मजदूरों को ही भेजा जाता है, जबकि पुरुषों को मौके पर रोक लिया जाता है। मुंशी का दावा था कि प्रतिदिन दो मजदूर सफाई के लिए भेजे जाते हैं, लेकिन मजदूरों ने इसे गलत बताया और कहा कि सिर्फ एक महिला मजदूर को ही भेजा जाता है।

    विधायक सरयू राय ने इन सभी शिकायतों और अनियमितताओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    Also Read : Bajaj Chetak 3001 vs Suzuki e Access : एक दूसरे को टक्कर दे रहे ये दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर

    civic inspection door-to-door garbage collection ESI not deposited gender discrimination Jamshedpur News Jamshedpur West MLA Jharkhand local news JNAC supervisors JNAC temporary depot labor welfare PF issues salary deductions sanitation mismanagement sanitation workers Saryu Roy Saryu Roy inspection Sonari Surprise Inspection worker attendance register worker complaints Worker Exploitation ईएसआई औचक निरीक्षण जमशेदपुर जमशेदपुर पश्चिमी विधायक जेएनएसी जेएनएसी डिपो झारखंड समाचार डोर टू डोर कचरा पीएफ मजदूर शिकायतें मजदूरों का शोषण सफाई कर्मचारी सरयू राय सोनारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में पहली बार हो रही ई-वोटिंग, मोबाइल से वोट डाल रहे लोग
    Next Article पलामू में फोर्थ ग्रेड बहाली प्रक्रिया जारी, 1935 आवेदन अब तक प्राप्त

    Related Posts

    झारखंड

    कोल्हान विश्वविद्यालय का बदलेगा स्वरूप, सभी कॉलेज होंगे डिजिटल

    June 28, 2025
    झारखंड

    सिमडेगा में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली, घायल वृद्धा को खाट पर लादकर पहुंचाया अस्पताल

    June 28, 2025
    झारखंड

    केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन से की मुलाकात

    June 28, 2025
    Latest Posts

    कोल्हान विश्वविद्यालय का बदलेगा स्वरूप, सभी कॉलेज होंगे डिजिटल

    June 28, 2025

    सिमडेगा में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली, घायल वृद्धा को खाट पर लादकर पहुंचाया अस्पताल

    June 28, 2025

    केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन से की मुलाकात

    June 28, 2025

    कांग्रेस ने मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझा : जफर इस्लाम

    June 28, 2025

    संविधान से ‘धर्मनिरपेक्ष’ और ‘समाजवाद’ शब्द हटाने की मंशा बेहद खतरनाक, BJP-RSS को नहीं होने देंगे सफल : कैलाश यादव

    June 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.