Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 12:35 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»ईडी ऑफिस पहुंचे विधायक प्रदीप यादव, प्रवर्तन निदेशालय ने छापामारी में कई अहम कागजात किए थे जब्त
    झारखंड

    ईडी ऑफिस पहुंचे विधायक प्रदीप यादव, प्रवर्तन निदेशालय ने छापामारी में कई अहम कागजात किए थे जब्त

    Team JoharBy Team JoharMay 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव देर शाम हिनू स्थित प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय पहुंचे। ईडी ने मंगलवार को उनके रांची स्थित आवास, गोड्‌डा और दुमका के कुल 13 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी में गड़बड़ी व निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले है। छापेमारी के बाद प्रदीप यादव के रांची स्थित आवास को सील कर दिया गया। उन्हें बुधवार को रांची बुलाया गया था। ईडी के इस आदेश के बाद वे हिनू स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि उनके आवास से सील को रिमूव कर दिया गया है।

    मंगलवार को ईडी ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव सहित सात लोगों के 13 ठिकानों पर छापा मारा। यह छापेमारी मनी लाउंड्रिंग के आरोप में की गई। छापामारी के दौरान गड़बड़ी व निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले हैं। छापेमारी के बाद प्रदीप यादव के रांची स्थित आवास को सील कर दिया गया है। ईडी ने यह छापामारी आयकर विभाग द्वारा चार नवंबर 2022 को प्रदीप यादव के ठिकानों पर हुई छापामारी के बाद दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के आधार पर की है।

    कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के अतिरिक्त दुमका के मिक्की आर्यन कंस्ट्रक्शन कंपनी के अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा के ठिकाने पर भी छापेमारी की। यहां से 60 लाख रुपये और काफी दस्तावेज ईडी को मिले। इस राशि और दस्तावेज जब्त कर लिय गया। इसके साथ ही गोड्डा के हलका कर्मचारी व विधायक के करीबी मनोज कुमार के घर पर भी छापेमारी की। यहां ईडी को टेंडर में कमीशनखोरी से जुड़े दस्तावेज व डिजिटल डिवाइस मिले हैं।

    रांची में शिवकुमार के बरियातू फायरिंग रेंज स्थित घर पर हुई छापामारी में डिजिटल डिवाइस, कंप्यूटर, हार्ड डिस्क व अन्य सामान जब्त किये गये हैं। धुर्वा के पास चल रहे वैष्णवी कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर के ठिकाने पर छापा मारा। ईडी ने दुमका के विनोद कुमार लाल और अजय कुमार झा से जुड़ी कंपनियों के ठिकानों पर भी छापा मारा।

     

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआचार संहिता उल्लंघन मामले में झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने किया दोषमुक्त
    Next Article लव जिहाद मामले में मॉडल की शिकायत पर रांची के गोंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Related Posts

    झारखंड

    तेज बारिश में स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    रेलवे ट्रैक पर मिली ये डे’ड बॉडी किसकी…

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    नाली में मिली युवक की बॉडी, जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2025
    Latest Posts

    तेज बारिश में स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

    June 18, 2025

    रेलवे ट्रैक पर मिली ये डे’ड बॉडी किसकी…

    June 18, 2025

    अर्जेंटीना से पिछले मैच का बदला लेने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

    June 18, 2025

    सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

    June 18, 2025

    नाली में मिली युवक की बॉडी, जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.