Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Sep, 2025 ♦ 9:32 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, दो सप्ताह का मांगा समय
    झारखंड

    ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, दो सप्ताह का मांगा समय

    Team JoharBy Team JoharJanuary 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। कैश कांड के मामले में आरोपित कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी भी ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे। मंगलवार को विधायक के अधिवक्ता चंद्रभानु ईडी कार्यालय पहुंचे। अधिवक्ता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दो सप्ताह का समय ईडी से मांगा गया है। उन्होंने कहा कि विधायक रांची से बाहर है। उन्होंने कहा कि विधायक ईडी को पूरा सहयोग करेंगे। विधायक से जो भी सवाल पूछा जाएगा उनका जवाब दिया जाएगा

    अनूप सिंह के बयान के क्रॉस वेरिफिकेशन के लिए ईडी ने विधायक को समन कर बुलाया था। इससे पूर्व 16 जनवरी को राजेश कश्यप को भी ईडी ने समन कर बुलाया था लेकिन वह भी दो सप्ताह का समय और बाहर होने का हवाला दिए थे। जबकि 13 जनवरी को कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी को ईडी ने समन कर पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन उन्होंने भी दो सप्ताह का समय ईडी से मांगा था।

    उल्लेखनीय है कि ईडी ने सात जनवरी को कैश कांड में पूछताछ के लिए इरफान अंसारी को 13 जनवरी, कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप को 16 जनवरी और विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी को 17 जनवरी को रांची के क्षेत्रीय कार्यालय में बुलाया था। ईडी ने इस मामले में तीनों को मनी लांड्रिंग का आरोपी बनाया है। इस मामले में बेरमो विधायक अनूप सिंह उर्फ कुमार जयमंगल का बयान ईडी ने 24 दिसंबर को दर्ज कराया था। लगभग 10 घंटे तक ईडी ने सरकार के खिलाफ साजिश मामले में साक्ष्य अनूप सिंह से लिया था। बीते साल 30 जुलाई को हावड़ा में झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से 48 लाख रुपये बरामद हुए थे।

    इस मामले में अनूप सिंह के बयान पर अरगोड़ा थाना में जीरो एफआईआर 31 जुलाई को दर्ज की गई थी। इसके बाद तीनों विधायकों को बंगाल पुलिस ने जेल भेज दिया था। बाद में तीनों को जमानत मिल गई। इसके बाद इस मामले में कोलकाता पुलिस की सीआईडी मामले की जांच कर रही थी। ईडी ने इस मामले में नौ नवंबर को ईसीआईआर दर्ज कर मनी लांड्रिंग के मामलों की जांच शुरू की है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग : पिकनिक मना कर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत
    Next Article रांची : आईआईएम हॉस्टल में फंदे से लटका छात्र का शव बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा जान ले, अब जनता उनके धनबल, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसे हथकंडों से डरने वाली नहीं : विनोद पांडेय

    September 1, 2025
    जामताड़ा

    अफजलपुर पुलिस फांड़ी स्थल का SP ने किया निरीक्षण, जल्द होगी पुनर्स्थापना…

    September 1, 2025
    जमशेदपुर

    सांसद बिद्युत महतो ने फोरलेन कॉरिडोर का किया निरीक्षण , अधिकारियों को समयबद्ध कार्य का दिया निर्देश…

    September 1, 2025
    Latest Posts

    भाजपा जान ले, अब जनता उनके धनबल, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसे हथकंडों से डरने वाली नहीं : विनोद पांडेय

    September 1, 2025

    अफजलपुर पुलिस फांड़ी स्थल का SP ने किया निरीक्षण, जल्द होगी पुनर्स्थापना…

    September 1, 2025

    सांसद बिद्युत महतो ने फोरलेन कॉरिडोर का किया निरीक्षण , अधिकारियों को समयबद्ध कार्य का दिया निर्देश…

    September 1, 2025

    अक्टूबर तक 50% फंड खर्च करें, तभी मिलेगा 1020 करोड़ : मुख्य सचिव

    September 1, 2025

    गणेश विसर्जन के दौरान स्टंट करते हुए झुलसा नाबालिग, गंभीर रूप से घायल…

    September 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.