Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Jul, 2025 ♦ 4:19 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»विधायक लोबिन हेंब्रम ने रिम्स जाकर सुनीता खाखा से की मुलाकात
    झारखंड

    विधायक लोबिन हेंब्रम ने रिम्स जाकर सुनीता खाखा से की मुलाकात

    Team JoharBy Team JoharSeptember 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: भाजपा नेता सीमा पात्रा के द्वारा प्रताड़ित की जा रही सुनीता खाखा का इलाज रिम्स में जारी है. सुनीता खाखा को फिलहाल रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती किया गया है. पीड़िता का हाल-चाल जानने के लिए कई विधायक और नेतागण अस्पताल पहुंच रहे हैं. रविवार को जेएमएम के वरिष्ठ नेता व विधायक लोबिन हेंब्रम भी रिम्स पहुंचकर सुनीता खाखा से मिले. सुनीता खाखा का हाल-चाल जाने के बाद उन्होंने उनके परिजनों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी.

    सुनीता खाखा के स्वास्थ्य का हाल जानने के बाद विधायक लोबिन हेंब्रम ने ईटीवी भारत से बात करते हुए बताया कि जिस तरह से बर्बरता पूर्वक व्यवहार राज्य में आदिवासी की बेटी पर किए जा रहे हैं, इससे तो यही लगता है कि भाजपा नेताओं में थोड़ी भी शर्म नहीं बची है. सीमा पात्रा जैसे नेताओं को चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए क्योंकि वह झारखंड में रहकर, यहां की बेटियों को ही प्रताड़ित कर रही है.

    विशेष सत्र को लेकर लोबिन हेंब्रम ने कहा कि हमारे तरफ से कई मुद्दे सत्र में पेश किए जाएंगे लेकिन जिस तरह के हालात हैं, ऐसे में यही लग रहा है कि कहीं बहुमत साबित करने में ही समय न बीत जाए. हमारी सरकार बहुमत में है. हमारे पास संख्या बल है इसलिए हमारी सरकार को कोई भी नहीं गिरा सकता. हमें डरने की कोई आवश्यकता नहीं है. विशेष सत्र के दौरान यदि हमें बहुमत साबित करना पड़ा तो हम साबित करने से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही को और भी ज्यादा दिन का करना चाहिए ताकि राज्यवासियों की समस्याओं पर अच्छे से चर्चा हो सके.

    jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : बीसीसीएल कोलियरी में वर्चस्व को लेकर मारपीट, स्थिति तनावपूर्ण
    Next Article झारखंड का सियासी संकट चरम पर, झारखंड के विधायक रायपुर से रांची आए

    Related Posts

    झारखंड

    पलामू में दो गांजा तस्करों को मिली सजा, इतने साल काटेंगे जेल में…

    June 30, 2025
    झारखंड

    2011 में की थी हत्या, 14 वर्ष बाद मिली आजीवन कारावास की सजा

    June 30, 2025
    झारखंड

    यूपी का शातिर ठग अब झारखंड CID के शिकंजे में, की थी 23.95 लाख की ठगी

    June 30, 2025
    Latest Posts

    पलामू में दो गांजा तस्करों को मिली सजा, इतने साल काटेंगे जेल में…

    June 30, 2025

    2011 में की थी हत्या, 14 वर्ष बाद मिली आजीवन कारावास की सजा

    June 30, 2025

    यूपी का शातिर ठग अब झारखंड CID के शिकंजे में, की थी 23.95 लाख की ठगी

    June 30, 2025

    हजारीबाग में 50 बाइक से 160 जगहों पर 24 घंटे होगी पेट्रोलिंग

    June 30, 2025

    BREAKING : झारखंड में एक जुलाई से नहीं मिलेगी शराब, यह है वजह

    June 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.