Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मिशन-2024 : विपक्ष का वार, पक्ष भी हमलावर
    झारखंड

    मिशन-2024 : विपक्ष का वार, पक्ष भी हमलावर

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2023Updated:November 1, 2023No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    राजेश तिवारी

    रांची : झारखंड में भले ही ठंड ने दस्तक दे दी हो, लेकिन राज्य का सियासी पारा लगातार गर्म दिख रहा है. पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. एक तरफ राज्य के मुख्यमंत्री लोगों तक योजनाएं पहुंचाने को लेकर रेस दिख रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर विपक्ष इसे चुनावी स्टंट बता रहा है. विपक्ष द्वारा लगातार हमलावर होने के बावजूद हेमंत सोरेन प्रशासनिक मोर्चे पर काफी सक्रिय दिखायी दे रहे हैं. हर योजना पर नजर ही नहीं, बल्कि खुद से मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं. मुख्यमंत्री राजनीतिक मोर्चे पर भी बेहद सक्रिय नजर आ रहे हैं.

    लगातार योजनाएं चला रही है सरकार

    विपक्षी दलों द्वारा लगाये जा रहे तमाम आरोपों के बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य की जनता के लिए काम कर रहे हैं. एक के बाद एक कई योजनाएं ला रहे हैं. सरकार इसे अपने माध्यम से जनता के बीच ले जा ही रही है. वहीं, दूसरी ओर विपक्षी दल, सत्ताधारी दलों के हर कार्य को महज चुनावी स्टंट बता रहा है. दरअसल, 2024 में लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव होना है, जिसे लेकर राज्य में सियासी हलचल चरम पर है.

    100 से भी अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन

    पिछले दो महीने में उन्होंने राज्य के विभिन्न हिस्सों की यात्राएं की हैं और एक सौ से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन किया है. यही नहीं, प्रमंडल और जिला स्तर पर रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को रोजगार देने का भी एक अभियान राज्य में चल रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री खुद शिरकत कर रहे हैं.

    भाजपा लगातार हमलावर

    इधर, राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा पहले से ही चुनावी मोड में आ चुकी है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी लगातार लोगों से मिल रहे हैं. आमजनों के बीच दौरा शुरू कर दिया है. संकल्प यात्रा के जरिये भाजपा की उपलब्धि औऱ वर्तमान सरकार की नाकामियों को लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं. एक सप्ताह पूर्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रांची आकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया.

    हारी हुई सीटों पर होगी घेराबंदी

    हाथ से निकल चुकी सीटों पर राजग द्वारा जोरदार घेराबंदी की जा रही है. उन सारी सीटों पर केंद्रीय स्तर पर सात नेताओं की टीम काम कर रही है. इसमें झारखंड में चाईबासा और राजमहल सीट शामिल है, ये दोनों सीटें केंद्रीय नेता हरीश द्विवेदी देख रहे थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से इन सीटों की जवाबदेही संजीव चौरसिया को दे दी गयी है. बिहार के दीघा से विधायक संजीव चौरसिया पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी कर चुके हैं.

    बूथ स्तर पर भी हो रहा है काम

    बूथ स्तर पर भी काम शुरू कर दिया गया है. कार्यकर्ताओं को कई तरह की जिम्मेवारियां सौंपी गयी हैं. हर बूथ पर सोशल और राजनीतिक समीकरण से लेकर पिछले तीन चुनावों के स्तर पर मोटिवेटर हैं.

    इधर, झामुमो भी हर मोर्चे पर दे रहा जवाब

    झारखंड मुक्ति मोर्चा लगातार विपक्षी पर हमलावर बना हुआ है. भाजपा के हर सवाल का जवाब झामुमो दे रहा है. वहीं, कांग्रेस व राजद भी विपक्ष पर हमला कर रहे हैं. इधर, कोई दिन ऐसा नहीं होता, जब बाबूलाल मरांडी सीधे हेमंत सोरेन पर हमला नहीं बोलते.

    सीएम हेमंत ने जेएमएम कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट

    कुछ माह पूर्व झामुमो की सेंट्रल कमेटी की हुई बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं को अलर्ट किया और कहा-‘हमारा विरोधी हर वक्त चुनावी मोड में रहता है. उनके पास संसाधन भी है और चालाकी भी. वह कब किस हद तक जा सकते हैं, अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. इसलिए क्षेत्र में जाएं. हमारी सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं.’ इसके अलावा 50 लाख सदस्य बनाने का भी पार्टी ने निर्णय लिया है.

    कांग्रेस भी पीछे नहीं

    मिशन-2024 को लेकर कांग्रेस ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है. सभी सीटों पर को-ऑर्डिनेशन कमेटी का गठन कर दिया गया है. कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने बताया कि सभी लोकसभी सीटों पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. लोकसभा प्रभारी और संयोजक मंडल का भी गठन कर दिया गया है. झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे लगातार झारखंड दौरा कर रहे हैं औऱ पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं.

    इसे भी पढ़ें : बेखौफ हुए अपराधी : बाइक सवार युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में लोग, खोखा भी बरामद

    Bjp BJP state president Babulal Marandi Chief Minister Hemant Soren Jharkhand Assembly Elections Jharkhand Election News jharkhand latest update news Jharkhand Political Update Jharkhand Update News Jmm Johar Live Lok Sabha Elections 2024 Political turmoil increased in Jharkhand जोहार लाइव झामुमो झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड चुनाव न्यूज झारखंड पॉलीटिकल अपडेट झारखंड में बढ़ी सियासी हलचल झारखंड लेटेस्ट अपडेट न्यूज झारखंड विधानसभा चुनाव भाजपा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोकसभा चुनाव 2024
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेखौफ हुए अपराधी : बाइक सवार युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में लोग, खोखा भी बरामद
    Next Article रोजगार पाकर खिल उठे चेहरे, CM को कहा-THANKS

    Related Posts

    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.