Giridih : जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र के बैरिया नवाहार गांव में गुरुवार सुबह एक कुएं से 45 वर्षीय रामजी राय का शव बरामद हुआ। रामजी बुधवार रात खाना खाने के बाद अचानक लापता हो गए थे। परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
गुरुवार सुबह ग्रामीणों के साथ मिलकर खोजबीन के दौरान घर से कुछ दूरी पर एक पुराने कुएं में उनका शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की भाभी पिंकी देवी ने बताया कि बुधवार रात करीब दस बजे रामजी के लापता होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद गांवभर में तलाश की गई।
Also Read : तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना, इंडिया गठबंधन की बैठक में होंगे शामिल
Also Read : ‘उदयपुर फाइल्स’ को मिली रिलीज़ की मंज़ूरी, 8 अगस्त से सिनेमाघरों में देख सकेंगे लोग
Also Read : बिहार में 6 IPS अधिकारी इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट