Giridih : गिरिडीह में शनिवार को मंत्री सदिव्य सोनू ने नगर निगम की तरफ से चल रही 14 महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया, जिससे शहर के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यह कार्यक्रम वीर कुंवर सिंह चौक, स्टेशन रोड पर आयोजित किया गया।
शुरुआत में मंत्री ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद नगर निगम अधिकारियों, विभागीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में योजनाओं का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया गया।
इन योजनाओं के तहत प्रमुख सड़कों पर पीसीसी सड़क निर्माण का काम, विद्यालयों में मिट्टी भराई और अन्य बुनियादी संरचनाओं का विकास शामिल है। मंत्री ने कहा कि इन विकास कार्यों से शहर की तस्वीर बदल जाएगी और लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकता शिक्षा, स्वच्छता, जल निकासी और सड़क सुधार जैसे क्षेत्रों को मजबूत करना है।

नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि पीसीसी सड़क बनने से जाम और जलभराव की समस्या दूर होगी, जबकि स्कूलों में मिट्टी भराई से विद्यार्थियों का पढ़ाई का माहौल बेहतर होगा। स्थानीय लोग और कार्यकर्ता इस पहल से उत्साहित हैं और मंत्री सदिव्य सोनू की इस कोशिश की सराहना कर रहे हैं। वे उम्मीद करते हैं कि ये योजनाएं शहर की पुरानी समस्याओं का समाधान लेकर आएंगी।
Also Read : लेक गार्डन तालाब में मिली अज्ञात ला’श, तफ्तीश में जुटी पुलिस