Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रक्षा राज्यमंत्री ने NHAI को दिया डेडलाइन, 15 नवंबर तक रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर को निर्माण पूरा करें
    जोहार ब्रेकिंग

    रक्षा राज्यमंत्री ने NHAI को दिया डेडलाइन, 15 नवंबर तक रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर को निर्माण पूरा करें

    Team JoharBy Team JoharJuly 7, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रविवार को रांची के रातू रोड में बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ विधायक सीपी सिंह और एनएचएआई के पदाधिकारी भी थे. केंद्रीय मंत्री ने एनएचएआई को 15 नवंबर तक एलिवेडेट कॉरिडोर का निर्माण पूरा करने का डेडलाइन दिया. कहा कि जल्द निर्माण पूरा करें ताकी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड का पहला एलिवेटेड कॉरिडोर रांची की जनता को समर्पित किया जा सके. सेठ ने कहा काम की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

    एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे बच्चों के खेलने की व्यवस्था करें

    केंद्रीय मंत्री ने कहा आज बच्चों को खेलने के लिए कहीं मैदान नहीं बचा है. कॉरिडोर के नीचे 31 मीटर का स्पेस है. इस स्पेस में बच्चों को खेलने की व्यवस्था रात में 9 से 11 के बीच सुनिश्चित करें. रविवार को पूरे दिन यह सुविधा हो. खेल का आयोजन ओलंपिक संघ के देखरेख में होगा. बच्चे वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कैरम, इंडोर गेम सुविधा अनुसार दोनों तरफ नेट लगाकर अन्य खेलों का आयोजन हो सके. झारखंड पूरे देश को एक प्रेरणा दे सके ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें.

    सोहराय पेंटिंग और हैंगिंग गार्डन लगायें

    उन्होंने फ्लाईओवर के ऊपर और नीचे सोहराय पेंटिंग एवं ट्राईबल पेंटिंग करने और पिलर पर हैंगिंग गार्डन का निर्माण करने का निर्देश दिया. कहा फ्लाई ओवर के उपर लाइट की व्यवस्था और नीचे कलरफुल लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करें. जहां-जहां आबादी अधिक है, वहां कट की व्यवस्था हो और जहां मार्केट है और पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, वहां पर पार्किंग के लिए जगह छोंड़े. नाली का निर्माण वाटर लेवल लेकर करें ताकि बरसात में पानी रोड पर ना बहे.

    15 नवंबर NHAI एलिवेटेड कॉरिडोर डेडलाइन निर्माण रक्षा राज्यमंत्री रातू रोड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleओमप्रकाश साव को पोड़ा गेट में गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और बाइक जब्त
    Next Article थोड़ी देर में निकलेगी महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा, पत्नी के साथ पहुंचे सीएम

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    घर वापसी कराने वाले हिंदू संगठन को भी विदेशी चंदा नहीं मिल सकता: मद्रास हाईकोर्ट

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट, CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का एक प्रसंग : ये सुनवाई जो आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड : वियतनाम में हादसे में जान गंवाने वाले प्रवासी श्रमिक के परिवार को 5 लाख की मदद

    October 7, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026

    झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    October 7, 2026

    घर वापसी कराने वाले हिंदू संगठन को भी विदेशी चंदा नहीं मिल सकता: मद्रास हाईकोर्ट

    October 7, 2026

    सुप्रीम कोर्ट, CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का एक प्रसंग : ये सुनवाई जो आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.