Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Nov, 2025 ♦ 8:21 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सरना स्थल के पास रैंप निर्माण पर रक्षा राज्य मंत्री ने CM हेमंत को लिखा पत्र
    जोहार ब्रेकिंग

    सरना स्थल के पास रैंप निर्माण पर रक्षा राज्य मंत्री ने CM हेमंत को लिखा पत्र

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रैंप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के सिरम टोली के समीप फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। इस फ्लाईओवर के समीप सरना स्थल के पास रैंप का निर्माण होना है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर रविवार को कहा है कि सरना स्थल, सरना समाज से जुड़े लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है। उक्त स्थल पर सिर्फ सरना समुदाय ही नहीं बल्कि हम सबकी भी आस्था है। सरना स्थल के समीप रैंप निर्माण का विरोध समाज के लोग लगातार कर रहे हैं। यह हम सबके लिए भी चिंतन का विषय है। निश्चित रूप से शहर का विकास होना चाहिए परंतु उसमें हम सब की धार्मिक आस्था और उनकी भावनाओं का भी ख्याल रखें तो समाज भी हमारे साथ खड़ा होगा। सरना समाज की आस्था को देखते हुए, मेरा सुझाव है कि अविलंब इस दिशा में संबंधित विभाग, सरना समाज के प्रबुद्ध जन और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इसका हल निकाला जाना चाहिए ताकि किसी समाज की आस्था भी आहत नहीं हो और विकास का कार्य भी समुचित रूप से हो सके।

    अतः अविलंब सभी वर्गों के साथ बैठकर इस समस्या का समाधान निकालने के लिए त्वरित कार्यवाही की जाए। क्योंकि यह स्थल लाखों लोगों की श्रद्धा और आस्था का केंद्र है। एक सप्ताह के बाद सरहुल महोत्सव भी मनाया जाना है, ऐसे में इस दिशा में सरकार को त्वरित और समुचित पहल करनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री से कहा है कि आस्था से जुड़े इस गंभीर विषय पर आप यथाशीघ्र सकारात्मक कदम उठाएंगे, यह विश्वास मुझे है।

    Also Read : बिहार जा रही बस से मिली अंग्रेजी शराब की खेप, चार गिरफ्तार

    Also Read : SC का फैसला- तलाक के बाद बीवी को नहीं देना होगा गुजारा भत्ता, अगर…

    Also Read : माइनिंग माफियाओं का वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, पांच जख्मी

    Also Read : झारखंड सरकार का बड़ा कदम : पुलिस समेत विभिन्न क्षेत्रों में सीधी भर्ती

    Minister of State for Defence wrote a letter to CM Hemant on the construction of a ramp near Sarna Sthal सरना स्थल के पास रैंप निर्माण पर रक्षा राज्य मंत्री ने CM हेमंत को लिखा पत्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार जा रही बस से मिली अंग्रेजी शराब की खेप, चार गिरफ्तार
    Next Article सरहुल पर्व से पहले पूरे रीति-रिवाज के साथ बदला गया सरना झंडा, सैकड़ों धर्मावलंबी हुए शामिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ में इनोवा की इंट्री से मचा हड़कंप, कोयला तस्करों व अफसरों ने फेंका मोबाइल, तोड़ा सिम कार्ड

    November 25, 2025
    झारखंड

    एक साथ होगी 101 निर्धन बेटियों की शादी, 8 फरवरी को रामगढ़ में होगा ऐतिहासिक समारोह

    November 25, 2025
    गिरिडीह

    गिरिडीह में छात्रवृत्ति न मिलने पर छात्रों का प्रदर्शन, DC को सौंपा ज्ञापन

    November 25, 2025
    Latest Posts

    रामगढ़ में इनोवा की इंट्री से मचा हड़कंप, कोयला तस्करों व अफसरों ने फेंका मोबाइल, तोड़ा सिम कार्ड

    November 25, 2025

    एक साथ होगी 101 निर्धन बेटियों की शादी, 8 फरवरी को रामगढ़ में होगा ऐतिहासिक समारोह

    November 25, 2025

    Whatsapp अब सिर्फ बैन नहीं बताएगा, यूज़र्स को देगा सही मैसेजिंग गाइड

    November 25, 2025

    गिरिडीह में छात्रवृत्ति न मिलने पर छात्रों का प्रदर्शन, DC को सौंपा ज्ञापन

    November 25, 2025

    पाकुड़ में जनता दरबार: DC ने सुनी आमजन की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया आश्वासन

    November 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.