जामताड़ा : झारखंड राज्य सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों को उस समय जबरदस्त झटका लगा जब उनके जामताड़ा स्थित कोर्ट रोड आवास पर मदद मांगने पहुंचे सहायक शिक्षकों को आश्वासन की जगह विधायक ने नसीहत दे डाली। कहा कि शिक्षकों का काम बच्चों को पढ़ना है ना की राजनीति करना। आप लोग राजनीति करना बंद कीजिए। बता देंं कि 12 अगस्त को वेतनमान लागू किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के साथ झारखंड राज्य सहायक शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक होनी है। इस बाबत संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने गांधी मैदान में बैठक की और बैठक के बाद मंत्री इरफान अंसारी के आवास पर अपने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर मंत्री से सहयोग मांगा। मंत्री इरफान ने सहायक शिक्षकों से मुलाकात कर उनकी बात को सुनी। साथ हीं आश्वासन भी दिया, लेकिन इससे पूर्व उन्होंने नसीहत दे डाली। कहा कि वह अपने स्तर से प्रयास करेंगे लेकिन सरकार की तरफ से जो भी नियमसंगत आश्वासन मिलता है उसे आपको स्वीकार करना होगा। आप लोग राजनीति छोड़िए और बच्चों को पढ़ाने पर ध्यान दीजिए ताकि रिजल्ट बेहतर हो सके.
मंत्री इरफान अंसारी ने सहयोग मांगने पहुंचे सहायक शिक्षकों को दी नसीहत, राजनीति छोड़कर पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

