जामताड़ा : झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी अक्सर ही अपने बयानों और कार्यकलापों को लेकर चर्चा में रहते हैं। शनिवार को जो घटना हुई उसकी भी चर्चा अभी जोरों पर है। हुआ यूं कि नारायणपुर से जामताड़ा आने के क्रम में जब मंत्री का काफिला पबिया बाजार से निकलकर। आगे बढ़ा तो उनके सामने ही मुख्य मार्ग पर दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। इस घटना में बुलेट सवार रामपुर निवासी युवक को गंभीर चोट आई। डॉक्टर इरफान अंसारी ने तत्काल वहां उतरकर घायल को खुद ही पबिया पीएचसी लेकर चले गए. घायल युवक के नाक पर गंभीर चोट आई थी जिससे बहुत ज्यादा मात्रा में खून निकल रहा था। मंत्री ने यहां घायल के ड्रेसिंग करने में मदद की और अन्यत्र भी ठीक से जांच करने का निर्देश दिया युवक का प्राथमिक उपचार होने के उपरांत मंत्री ने घायल बाबू मणि सिंह को काफी फटकार लगाई. बुलेट पर सवारी बगैर हेलमेट पहने ही कर रहा था. मंत्री ने उसे हमेशा हेलमेट पहन कर चलने के लिए कहा. वही इस घटना में दूसरे बाइक सवार को थोड़ी सी भी चोट नहीं आई. मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने सभी दो पहिया वाहन चालकों को हमेशा हेलमेट उपयोग करने के लिए अपील किया.
मंत्री ने सड़क दुर्घटना के घायल की मदद कर पहुंचाया अस्पताल, हेलमेट पहनने की अपील

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

