Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 4:04 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लोहरदगा में मोटरसाइकिल दुर्घटना में माइंस कर्मी की मौत
    झारखंड

    लोहरदगा में मोटरसाइकिल दुर्घटना में माइंस कर्मी की मौत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 10, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लोहरदगा : लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया के बगडू शाखा निगनी के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में माइंस कर्मी की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने के साथ हीं सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया। साथ ही पुलिस इस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बगडू थाना क्षेत्र के जहाजीटांड़ भुषाड़ गांव निवासी बरतू उरांव ( 50 वर्ष) हिडाल्को के बगडू बाक्साइट माइंस में काम करता था। वह सदर थाना क्षेत्र के कुटमू गांव में अपना नया घर बना रहा था। इसी को लेकर बरतू अपनी टीवीएस एक्सेल-100 मोटरसाइकिल संख्या जेएच08ई-4272 से कुटमू आ रहा था। इसी दौरान बीओआई के बगडू शाखा के समीप निगनी से लोहरदगा की ओर आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। जिससे बरतू की मौके पर ही मौत हो गई।

    दुर्घटना के बाद वहां पर भीड़ लग गई। इसी बीच उसी भीड़ में शामिल लोगों में से किसी एक व्यक्ति ने सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ हीं दुर्घटना के कारणों की पड़ताल करते हुए अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है। वहीं घटना की सूचना पर इंटक यूनियन के अध्यक्ष सुखैर भगत, नेसार अहमद समेत कई लोग सदर अस्पताल पहुंचे।

    जहां पर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराए और पैतृक आवास भुसाड़ पहुंचाया। इंटक यूनियन ने बरतू उरांव के अंतिम संस्कार के लिए तत्काल हिडाल्को कंपनी से 20 हजार रुपये की आर्थिक सहयोग दिलाया। बरतू के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में इंटक यूनियन के महासचिव सह राज्य सभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू, स्थानीय विधायक सह मंत्री डा. रामेश्वर उरांव, इंटक यूनियन के अध्यक्ष सुखैर भगत, अशोक यादव, निशिथ जायसवाल, हाजी शकील अहमद, डा. अजय शाहदेव, नेसार अहमद, आजाद खान, परवेज आलम, अयूब खान आदि नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है एवं मृतक के परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया गया है।

    वहीं आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कमल किशोर भगत मृतक के घर पहुंचे। पूर्व विधायक कमल किशोर भगत भुसाड गांव स्थित मृतक के घर पहुंच कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिए और मृतक की आत्मा की शांति एवं परिवार वालों को दुख सहने की शक्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद जज मौत मामला में CBI ने एक युवक को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
    Next Article पलामू में मनातू थाना प्रभारी की गाड़ी पर ग्रामीणों का हमला, बंधक बनाने की कोशिश

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.