Ranchi : खलारी थाना की पुलिस गश्ती दल पर अपराधियों ने फायरिंग की। घटना बीते देर रात की है। इस घटना में खलारी थाना के हवलदार रामसरिक शर्मा के पैर में गोली लगी है। फिललाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। इधर, एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि पुलिस टीम द्वारा शक होने पर पूछताछ के लिए रोका गया था। इसी बीच कार सवार अपराधी ने फायरिंग कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जायेगा।
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार बीती रात खलारी पुलिस का गश्ती दल बमने गांव के पास से गुजर रही थी। कुछ दूर पर खड़ी एक सफेद रंग की कार काफी देर से खड़ी थी। पुलिस को शक हुआ तो पूछताछ के लिए पहुंची। इसी बीच अज्ञात अपराधियों ने कार के अंदर से फायरिंग की। इस गोलीबारी में खलारी थाना के हवलदार रामसरिक शर्मा के पैर में गोली लग गई। घटना के बाद कार सवार अपराधी भाग निकले। फिर आनन फानन में घायल हवलदार को इलाज के लिए अस्पताल ले गया। जहाँ उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
देर रात पकड़ी गई दो सफेद रंग की कार को
घटना की जानकारी मिलने के बाद खलारी पुलिस की टीम के द्वारा रात्रि में ही दो सफेद रंग की कार को पकड़ा गया है। इसके साथ ही एक युवक को भी हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस के द्वारा घटना को लेकर अभी भी छापेमारी की जा रही है।
देवघर, नवरात्र में अद्भुत नजारा
Also Read : शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत, अडानी पावर के शेयरों में 18% की उछाल
Also Read : नवरात्रि व्रत में क्यों खाया जाता है सेंधा नमक? जानें धार्मिक और स्वास्थ्य कारण
Also Read : झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी : 24-25 सितंबर को रांची समेत 6 जिलों में येलो अलर्ट