Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»5 लाख का इनामी उग्रवादी सुरेंद्र लोहरा ने किया आत्मसमर्पण
    झारखंड

    5 लाख का इनामी उग्रवादी सुरेंद्र लोहरा ने किया आत्मसमर्पण

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 2, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुरेंद्र लोहरा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : लातेहार जिले में उग्रवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच गुरुवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली। प्रतिबंधित संगठन जेजेएमपी का सबजोनल कमांडर सुरेंद्र लोहरा उर्फ टाइगर जी उर्फ विनोद लोहरा ने आखिरकार हथियार छोड़ दिए। उसने लातेहार पुलिस ऑफिस में आत्मसमर्पण किया और मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया।

    आईजी और एसपी के सामने किया सरेंडर

    पुलिस ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुरेंद्र लोहरा ने पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा, लातेहार एसपी कुमार गौरव और सीआरपीएफ 11वीं बटालियन के कमांडेंट यादराम बुनकर के सामने सरेंडर किया। आईजी ने उसे माला पहनाकर और बुके देकर स्वागत किया। साथ ही सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत 5 लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक भी सौंपा गया।

    पत्नी की समझाइश से लिया बड़ा फैसला

    इस पूरे मामले में सबसे अहम भूमिका उसकी पत्नी की रही। आईजी ने खुद बताया कि परिवार, खासकर पत्नी के समझाने पर सुरेंद्र लोहरा ने यह फैसला लिया। लंबे समय तक जंगल में रहने के बाद उसने अब सामान्य जिंदगी जीने का रास्ता चुना है।

    पुलिस ने समन्वित कार्रवाई को बताया सफलता की वजह

    आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने इस सफलता का श्रेय लातेहार पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त प्रयासों को दिया। उन्होंने एसपी और कमांडेंट को बधाई भी दी। साथ ही क्षेत्र के अन्य उग्रवादियों से अपील की कि वे भी हिंसा छोड़कर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं।

    20 साल से सक्रिय, कई संगीन मामले दर्ज

    सुरेंद्र लोहरा पिछले करीब 20 वर्षों से उग्रवादी गतिविधियों में सक्रिय था। उसके खिलाफ लातेहार, चंदवा और हेरहंज थाना क्षेत्रों में आठ संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, सरकार की नई नीति और लगातार दबाव के कारण उसने आत्मसमर्पण का रास्ता चुना।

    अभियान का असर, लगातार सरेंडर और गिरफ्तारी

    आईजी ने बताया कि साल 2025 में 23 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया था और 2026 में भी यह सिलसिला जारी है। हाल ही में 10 लाख के इनामी माओवादी मृत्युंजय भुईया और 2 लाख के इनामी बबलू राम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

    मुख्यधारा में लौटने की कोशिश

    करीब दो दशक तक जंगल और बंदूक की जिंदगी जीने के बाद अब सुरेंद्र लोहरा ने समाज में लौटने का फैसला किया है। पुलिस का कहना है कि ऐसे कदम न सिर्फ शांति बहाल करते हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी एक संदेश बनते हैं।

    Also Read : पाकुड़ में हनुमान जयंती की धूम, भव्य शोभायात्रा और अखंड रामचरितमानस पाठ शुरू

    Anti-Naxal Operation Breaking Jharkhand News Chandwa Herhanj cases CRPF 11 Battalion IG Shailendra Sinha Jharkhand Naxal News Jharkhand police action JJMP Jharkhand Latehar Naxal surrender Latehar police Latest news Maoist Jharkhand Naxal surrender Jharkhand return to mainstream SP Kumar Gaurav Surendra Lohra surrender policy India Today News wanted Naxal surrender
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ में हनुमान जयंती की धूम, भव्य शोभायात्रा और अखंड रामचरितमानस पाठ शुरू
    Next Article महिला के चेहरे पर कालिख पोतने का मामला पकड़ा तूल, आदिवासी समुदाय ने आरोपियों के घर में की तोड़फोड़

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.