Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Nov, 2025 ♦ 6:15 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में जूनियर इंजीनियर परीक्षा का पेपर लीक करने का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार
    झारखंड

    झारखंड में जूनियर इंजीनियर परीक्षा का पेपर लीक करने का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharAugust 22, 2023Updated:August 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड में जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति परीक्षा का पेपर लीक करने के मास्टरमाइंड दीपक श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह बिहार के नालंदा जिला अंतर्गत सिलाव थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में छिपा था।

    झारखंड से गई रांची पुलिस टीम ने बिहार पुलिस की मदद से उसे पकड़ा। उसकी गिरफ्तारी के दौरान गांव के कई लोगों ने विरोध भी किया।

    बिहारशरीफ सिविल कोर्ट में पेशी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया जा रहा है।

    बता दें कि राज्य में जूनियर इंजीनियरों के 1289 पदों पर नियुक्ति के लिए बीते साल 3 जुलाई को झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (जेएसएससी) की ओर से परीक्षा ली गई थी। बाद में यह बात सामने आई थी कि इस परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। इसके बाद आयोग ने परीक्षा रद्द कर दी थी।

    जेएसएससी ने इस मामले में राज्य भर से कई शिकायतें मिलने के बाद रांची के नामकुम थाने में बीते साल 15 जुलाई को एफआईआर दर्ज करायी थी।

    इस मामले में डीजीपी के निर्देश पर स्पेशल टीम गठित की गई। टीम अब तक उड़ीसा के एक शख्स रंजीत कुमार और पटना के विद्यापुरी निवासी अभिषेक कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

    जांच के दौरान पाया गया कि नालंदा का दीपक श्रीवास्तव इस मामले का मास्टरमाइंड है। रांची पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत थी। इस मामले में पेपर सेट करने वाली एजेंसी की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनए आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा ने किया पदभार ग्रहण
    Next Article पलामू : गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी तक पहुंचने से पहले हथियारों का जखीरा बरामद, आरोपित गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट पर रांची पुलिस, हो रही ताबड़तोड़ चेकिंग

    November 12, 2025
    खेल

    IND v/s SA वनडे 30 नवंबर को रांची में, टिकट की कीमतें 1000 से 12 हजार रुपये तक

    November 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत ने किया रक्तदान महाअभियान का शुभारंभ, बोले- यह सबसे बड़ा मानवीय कार्य

    November 12, 2025
    Latest Posts

    दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट पर रांची पुलिस, हो रही ताबड़तोड़ चेकिंग

    November 12, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट साजिश में फरीदाबाद की यूनिवर्सिटी का नाम, जनवरी से चल रही थी साजिश

    November 12, 2025

    IND v/s SA वनडे 30 नवंबर को रांची में, टिकट की कीमतें 1000 से 12 हजार रुपये तक

    November 12, 2025

    सीएम हेमंत ने किया रक्तदान महाअभियान का शुभारंभ, बोले- यह सबसे बड़ा मानवीय कार्य

    November 12, 2025

    झारखंड कैबिनेट : राज्यभर में STEM लैब, चार सितारा होटल, नई सड़कें समेत 18 प्रस्तावों को मंजूरी

    November 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.