Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Aug, 2025 ♦ 6:58 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के ब्लास्ट फर्नेस-2 में लगी भीषण आग
    झारखंड

    बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के ब्लास्ट फर्नेस-2 में लगी भीषण आग

    Team JoharBy Team JoharJuly 23, 2021Updated:July 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) से हादसे की खबर आ रही है। यहां के ब्लास्ट फर्नेस-2 में भीषण आग लग गई है। सूत्रों के मुताबिक ब्लास्ट फर्नेस में हॉट मेटल लेकर जा रहे टारपीडो लैडल के पंक्चर हो जाने से आग लगी है। इसके कारण 1300 डिग्री सेल्सियस तापमान का हॉट मेटल लीक होकर तारपीडो से बाहर आ गया। घटना में फिलहाल किसी के हतातहत होने की सूचना नहीं है। आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां आग पर काबू करने में जुटी हैं।

    घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां आग पर काबू करने में जुटी हैं। विभाग के सभी सीनियर ऑफिसर को प्लांट पहुंचने के लिए कहा गया है।

    घटना के बाद ब्लास्ट फर्नेस-2 का कार्य भी प्रभावित

    प्लांट से मिल रही सूचना के मुताबिक, यह घटना उस वक्त घटी जब लोको, हॉट मेटल से लदा तारपीडो को लेकर एसएमएस जा रहा था। घटना के बाद ब्लास्ट फर्नेस-2 का कार्य भी प्रभावित हो गया है। घटना के बारे में फिलहाल बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। BSL के संचार प्रमुख पत्रकारों का फोन नहीं उठा रहे हैं, वहीं एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि आग पर काबू पा लेने के बाद ही नुकसान के संबंध में कुछ बताया जा सकता है।

    BSL में लगातार हो रहे हैं हादसे

    बोकारो स्टील प्लांट में इससे पहले भी लैडल ब्लास्ट हुआ था, जिसमें प्लांट को काफी नुकसान उठाना पड़ा था । एक ठेका मजदूर के लैडल में गिरने से उसकी मौत भी हो चुकी है। इस हादसे में ठेका मजदूर का शव तक नहीं मिल पाया था। लैडल में गर्म लोहा का लिक्विड अवस्था में रहता है।

    jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटोक्यो ओलंपिक 2020: बेहतरीन रही दीपिका की शुरूआत, पहले दिन के प्रदर्शन से माता-पिता खुश
    Next Article संवरेगी रांची-सजेगा शहरः सीएम हेमंत सोरेन ने कि 84 करोड़ की 45 विकास योजनाओं की शुरुआत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड CID ने पकड़ा 31 करोड़ से ज्यादा की ठगी का पैसा, सात खाताधारक धराये

    August 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सेना भर्ती रैली कल से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा मौका

    August 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में 22 से 28 अगस्त तक निषेधाज्ञा, क्यों और किस इलाके में… जानें

    August 21, 2025
    Latest Posts

    झारखंड CID ने पकड़ा 31 करोड़ से ज्यादा की ठगी का पैसा, सात खाताधारक धराये

    August 21, 2025

    रांची में सेना भर्ती रैली कल से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा मौका

    August 21, 2025

    रांची में 22 से 28 अगस्त तक निषेधाज्ञा, क्यों और किस इलाके में… जानें

    August 21, 2025

    “CBI से हो शराब घोटाले की जांच”, बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पत्र लिखकर की मांग

    August 21, 2025

    एस जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की मुलाकात, क्या हुई चर्चा… जानें

    August 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.