Ranchi : श्री गुरु सिंह सभा, रांची की ओर से 30 मई को सिखों के पांचवें गुरु, गुरु अर्जन देव का शहीदी गुरु पर्व मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीपी कंपाउंड के सभागार में आयोजित किया जाएगा। सभा के महासचिव गगनदीप सिंह सेठी ने बताया कि विशेष दीवान सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। दीवान की शुरुआत गुरुद्वारा के हजूरी रागी भाई भरपूर सिंह और उनके साथियों द्वारा शबद कीर्तन से की जाएगी।
कार्यक्रम में लुधियाना के रागी भाई बलप्रीत सिंह और अमृतसर के प्रमुख प्रचारक ज्ञानी जगदेव सिंह विशेष रूप से शामिल होंगे। दीवान दोपहर 2:30 बजे तक चलेगा, जिसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा। गगनदीप सिंह ने यह भी जानकारी दी कि श्री गुरु सिंह सभा की सदस्यता प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 20 जून तक चलेगी। उन्होंने सिख समाज से अपील की है कि वे समय रहते सदस्यता ग्रहण करें। सभा की आमसभा बैठक 17 अगस्त को आयोजित होगी, जिसमें चुनाव से संबंधित चर्चा की जाएगी।
Also Read : तीनों सेनाओं में बढ़ेगा तालमेल और अनुशासन! भारत सरकार ने लागू किया इंटर-सर्विस अधिनियम 2023
Also Read : लालू-राबड़ी ने पोते का रखा नाम, जानिए क्या रखा तेजस्वी के बेटे का नाम
Also Read : UPSC NDA, NA और CDS-2 एग्जामिनेशन के लिए आज से आवेदन शुरू
Also Read : ट्रांसफर किए गए सभी IPS अधिकारियों को नई पोस्टिंग पर अविलंब योगदान देने का निर्देश
Also Read : PM मोदी के करीब आने वालों की कोरोना जांच अनिवार्य, भव्य रोड शो की तैयारी
Also Read : पद्म पुरस्कार 2025: स्वर्गीय शारदा सिन्हा समेत 68 हस्तियों को मिला सम्मान
Also Read : भारत के इस राज्य में दो बार कांपी धरती… जानें कहां
Also Read : जमशेदपुर को मिला नया SSP, पियूष पांडे संभालेंगे कमान…
Also Read : पटना में आधा दर्जन लोग कोरोना पॉजिटिव
Also Read : नक्सलियों ने डेढ़ टन विस्फोटक से लदे ट्रक को लूटा, झारखंड-ओडिशा पुलिस हाई अलर्ट पर