Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Sep, 2025 ♦ 12:42 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»साली से शादी करना पटना के शिक्षक को पड़ा महंगा, कोलकाता के होटल से पुलिस ने पकड़ा
    बिहार

    साली से शादी करना पटना के शिक्षक को पड़ा महंगा, कोलकाता के होटल से पुलिस ने पकड़ा

    Team JoharBy Team JoharNovember 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना के बिक्रम में एक स्कूली शिक्षक ने अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ दूसरी शादी रचा ली। शादी की भी तो पत्नी की चचेरी बहन से। इसके बाद वह घर से भाग गया। घबराई और गुस्साई पत्नी मामले को लेकर थाने पहुंच गई। शिकायत मिलने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पति को उसकी दूसरी पत्नी के साथ कोलकाता के एक होटल से अरेस्ट किया है।

    मामला बिक्रम के भक्तसारा गांव का है। यहां के निवासी गौतम कुमार पटना के गर्दनीबाग के अलकापुरी मध्य विद्यालय में पदस्थापित हैं। गौतम कुमार की शादी गया के भदान निवासी रामप्रवेश सिंह की बेटी पिंकी कुमारी से साल 2003 में हुई थी। पिंकी कुमारी से 13 साल का एक बेटा निर्भय कुमार और 8 साल की एक बेटी नंदनी कुमारी है।

    पत्नी ने की शिकायत तो पति ने दी थी धमकी
    पिंकी कुमारी ने बताया कि कुछ माह पहले उनके पति गौतम कुमार पटना के अथमलगोला की रहनेवाली उनकी चचेरी बहन अंजली कुमारी को लेकर घर से फरार हो गए थे। जब उन्होंने बिक्रम थाने में इसकी शिकायत की तो गौतम ने उसे जान से मार डालने की धमकी दे डाली थी। बावजूद इसके पिंकी कुमारी अपने पति की धमकी से डरी नहीं और लगातार पुलिस से शिकायत करती रही।

    पुलिस ने पिंकी कुमारी के आवेदन पर शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू की तो पता चला कि गौतम कुमार कोलकाता के एक होटल में अंजलि के साथ ठहरे हुए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गौतम को वहां से बरामद कर लिया। पूछताछ के क्रम में दोनों ने एक दूसरे से शादी करने की बात स्वीकार की है।

    बिक्रम थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी करने के आरोप में शिक्षक गौतम कुमार को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया है।

    भुखमरी के कगार पर पत्नी और बच्चे
    दूसरी तरफ पिंकी और उसके परिजनों ने बताया कि गौतम उसे प्रताड़ना करते थे। जान से मारने की धमकी भी दी थी। पिंकी ने कहा, ‘वह इस बात को कभी स्वीकार नहीं करेगी कि पहली पत्नी के रहते हुए उनके पति घर में सौतन लाएं। आज चचेरी बहन ही उनकी सौतन और सबसे बड़ी दुश्मन बनी हुई है। वह और उनके दोनों बच्चे भुखमरी के कगार पर हैं। समझ नहीं आ रहा है कि दोनों बच्चों के साथ इतनी लंबी जिंदगी कैसे और किस के सहारे गुजारेंगे।

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनवादा में चोरी के शक में 8 साल के मासूम को उल्टा लटकाकर पीटा, छोड़ने के लिए 40 हजार मांगे
    Next Article आरा में सिर में गोली लगने से ऑर्केस्ट्रा संचालक की मौत, सुसाइड की आशंका

    Related Posts

    बिहार

    AIMIM का आरोप: RJD मुस्लिम वोट चाहती है, लेकिन प्रतिनिधित्व से करती है इनकार…

    September 11, 2025
    बिहार

    BJP सांसद बांसुरी स्वराज कल आयेंगी गयाजी, ‘युवा संवाद’ में करेंगी शिरकत

    September 11, 2025
    बिहार

    पटना में शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों पर SVU की रेड

    September 11, 2025
    Latest Posts

    रांची नगर निगम का बड़ा ऐलान : गीला-सूखा कचरा अलग न करने पर 5000 का जुर्माना

    September 11, 2025

    जमशेदपुर में दिसंबर में होगा शतरंज का महाकुंभ, देशभर के युवा खिलाड़ी होंगे आमने-सामने…

    September 11, 2025

    AIMIM का आरोप: RJD मुस्लिम वोट चाहती है, लेकिन प्रतिनिधित्व से करती है इनकार…

    September 11, 2025

    नगरपालिका चुनाव 2025 : उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा कर दिये सख्त निर्देश

    September 11, 2025

    रांची में स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी और टीकाकरण, 42 कुत्तों का हुआ ऑपरेशन

    September 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.