Deoghar : देवघर जिले की प्रोफेसर कॉलोनी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने शादीशुदा महिला के पति पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान दुमका जिले के तालझारी थाना क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय सूरज दास के रूप में हुई है। घटना के बाद महिला ने तुरंत अपने पति को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
चाकूबाजी का आरोपी कुंदन ने दावा किया कि वह महिला का असली पति है। उसने बताया कि उसकी शादी एक साल पहले उसी महिला से हुई थी। कुंदन का कहना है कि उसने सूरज पर गुस्से में हमला किया, क्योंकि वह उसे अपनी पत्नी के साथ देखकर भड़क गया। उसने इसे आत्मरक्षा में किया गया हमला बताया। साथ ही, कुंदन ने यह भी कहा कि सूरज उसका पुराना दोस्त है, लेकिन अब वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
दूसरी ओर, महिला ने कुंदन के दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उसने कहा कि उसकी शादी सूरज से हुई है और कुंदन उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। महिला का आरोप है कि कुंदन ने सूरज को रास्ते से हटाने के लिए हमला किया। उसने साहस दिखाते हुए बीच-बचाव किया और पति को अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में कुंदन ने हंगामा मचाया और खुद को महिला का पति बताया। अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक पुलिस शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दे दी है। सूरज का इलाज जारी है और इलाके में दहशत का माहौल है।
Also Read : तेज रफ्तार पर सदर पुलिस की कड़ी चोट, स्टंट में इस्तेमाल हाई स्पीड बाइक जब्त
Also Read : राजा रघुवंशी म’र्डर केस पर कंगना रनौत ने कहा – “मूर्ख लोग समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा”