Ranchi : भाकपा माओवादियों के पूर्वी रीजनल ब्यूरो ने 20 जुलाई से 3 अगस्त तक झारखंड में स्मृति सभा आयोजित करने का ऐलान किया है। यह सभा बोकारो के लुगू पहाड़ी पर 21 अप्रैल को पुलिस मुठभेड़ में मारे गए केंद्रीय कमेटी सदस्य प्रयाग मांझी उर्फ विवेक और अन्य माओवादियों की याद में की जा रही है।
माओवादियों ने इस दौरान अपने प्रभाव क्षेत्र में सभाएं और कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। इसके साथ ही 3 अगस्त को झारखंड, बिहार, उत्तरी छत्तीसगढ़, बंगाल और असम में बंद का आह्वान किया गया है।
राज्य पुलिस प्रवक्ता और आईजी अभियान डॉ. माइकल एस. राज ने बताया कि माओवादियों की योजना की जानकारी मिली है और इसे लेकर सभी जिलों को अलर्ट किया गया है। पुलिस सतर्क है और किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार है।
Also Read : भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स मुकाबला रद्द, शिखर धवन बोले- ‘देश सबसे पहले’
Also Read : मॉनसून सत्र 2025 से पहले आज सर्वदलीय बैठक, कल से शुरू होगा सत्र
Also Read : झारखंड में अगले 4-5 दिनों तक झमाझम बारिश के साथ आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 20 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : सड़क पर कुर्सी लगा रिंकू खान कर रहा था रीलबाजी, पुलिस ने सिखाया बढ़िया सबक