Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 3:08 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»5 लाख के इनामी माओवादी कमांडर राजेश ठाकुर और संतु भुइयां ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण
    झारखंड

    5 लाख के इनामी माओवादी कमांडर राजेश ठाकुर और संतु भुइयां ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

    Team JoharBy Team JoharApril 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू: प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के दो सबजोनल कमांडर संतु भुइयां उर्फ संतोष भुइयां उर्फ धन्नजय भुइयां और राजेश ठाकुर ने बुधवार को पलामू पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. संतु भुइयां पर झारखंड सरकार ने पांच लाख का इनाम घोषित कर रखा था. संतु भुइयां बूढापहाड़ पर नक्सल गतिविधियों में शामिल था, जबकि राजेश ठाकुर छकरबंधा इलाके में सक्रिय था।

    पलामू के जोनल आइजी राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त आंजेनयुलू दोड्डे, एसपी चंदन सिन्हा, गढ़वा एसपी अंजनी कुमार झा, सीआरपीएफ 134 बटालिएन के कमांडेंट सुदेश कुमार, सीआरपीएफ 172 बटालिएन के उपसमादेष्टा यूआर रामेश्वरम, सदर एसडीपीओ सदर ऋषभ गर्ग एवं विश्रामपुर के एसडीपीओ सुरजीत कुमार ने दोनों नक्सलियों का फुल माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया. पुलिस दोनों को आत्मसमर्पण करा कर बड़ी सफलता मान रही है.

    संतू भुइयां पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के करकटा गांव के सिअरभुक्का का, जबकि राजेश ठाकुर नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा का रहने वाला है. उपायुक्त ने झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुर्नावास नीति के तहत चेक प्रदान किया. इसके अलावा अन्य लाभ देने की घोषणा की।
    संतु भुइयां के खिलाफ 24 मामले दर्ज हैं. 10 मामले गढ़वा जिले के भंडरिया थाना में दर्ज है, जबकि 9 मामले नौडीहा बाजार थाना में दर्ज है. इसी तरह रंका, महुआडाड़, पाटन, पांकी, छतरपुर के नौडीहा ओपी में एक-एक मामले दर्ज हैं।
    राजेश ठाकुर के खिलाफ आधा दर्जन मामले दर्ज हैं. छतरपुर में दो, नौडीहाबाजार में एक और मदनपुर में दो मामले दर्ज हैं।
    पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि दोनों के आत्मसमर्पण करने से माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है आत्मसमर्पण करने के बाद दोनों ने अपने संगठन के बारे में पुलिस को कई अहम जानकारी दी है. इसके आधार पर पुलिस इलाके में सर्च अभियान चला रही है।

     

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा : नक्सलियों का मंसूबा विफल, पांच आईईडी बम बरामद
    Next Article वीरेंद्र राम-रास बिहारी सिंह मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी और एसीबी को स्टेटस रिपोर्ट सौंपने का दिया आदेश

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.