Ranchi : खड़गपुर रेल मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) वर्क को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने नवंबर महीने में कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इस संबंध में रेलवे की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। कुल 57 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जिनमें टाटानगर से चलने वाली एक दर्जन ट्रेनें भी शामिल हैं।
रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें इस प्रकार हैं
- 08 और 15 नवंबर: 22830 शालिमार – भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- 11 और 18 नवंबर: 22829 भुज – शालिमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- 10 और 17 नवंबर: 15022 गोरखपुर – शालिमार साप्ताहिक एक्सप्रेस
- 11 और 18 नवंबर: 15021 शालिमार – गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस
- 11 से 19 नवंबर: 18029 मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस – शालिमार कुर्ला एक्सप्रेस
- 13 से 21 नवंबर: 18030 शालिमार – मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुर्ला एक्सप्रेस
- 12, 13 और 19 नवंबर: 12151 मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस – शालिमार समरसता एक्सप्रेस
- 4, 15 और 21 नवंबर: 12152 शालिमार – मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस समरसता एक्सप्रेस
- 15 नवंबर: 20971 उदयपुर सिटी – शालिमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- 16 नवंबर: 20972 शालिमार – उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- 11 और 18 नवंबर: 22853 शालिमार – विशाखापट्टनम एक्सप्रेस
- 12 और 19 नवंबर: 22854 विशाखापट्टनम – शालिमार एक्सप्रेस
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।
Also Read : जमशेदपुर के MGM अस्पताल में निःशुल्क ऑडियोलॉजी सेंटर की जल्द होगी शुरुआत…
Also Read : बिहार में 5006 ANM पदों पर बंपर भर्ती, कल से करें ऑनलाइन आवेदन
Also Read : नेमरा में दिखा सादगी का संदेश, पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं हेमंत सोरेन