Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 May, 2025 ♦ 8:47 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सिमडेगा के बानो प्रखंड कार्यालय का कनीय अभियंता मनोज कुमार 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
    झारखंड

    सिमडेगा के बानो प्रखंड कार्यालय का कनीय अभियंता मनोज कुमार 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharApril 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सिमडेगा: ACB टीम ने सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड कार्यालय के कनीय अभियंता मनोज कुमार को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। मनोज कुमार को शिकायतकर्ता सिमडेगा जिले के बानो थाना में गिरदा ओपी क्षेत्र के हुरदा कोहीपट निवासी देवप्रसाद साहू से उक्त रिश्वत की राशि लेते वक्त पकड़ा गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता देवप्रसाद साहू को मनरेगा योजना से कूप निर्माण का कार्य मिला था, जिसकी प्राक्कलित राशि चार लाख, 47 हजार 421 रुपये थी। उक्त राशि से संबंधित आकलन लागिन बनाने के एवज में मनोज कुमार ने शिकायतकर्ता से दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। देवप्रसाद साहू रिश्वत देना नहीं चाहते थे। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची से की थी। ACB रांची ने देवप्रसाद की शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई।

    इसके बाद ACB ने 18 अप्रैल 2022 को इस मामले में केस दर्ज किया और कार्रवाई करते हुए आरोपी कनीय अभियंता मनोज कुमार की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। जैसे ही आरोपित ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ली, उसी वक्त ACB ने धावा बोल दिया और रंगे हाथ उक्त रिश्वत की राशि के साथ आरोपित कनीय अभियंता को गिरफ्तार किया। अब एसीबी की टीम गिरफ्तार कनीय अभियंता से पूछताछ कर रही है। संभव है कि ACB की टीम आरोपी के आवास की भी तलाशी लेगी, ताकि यह पता चल सके कि उसने भ्रष्टाचार की कमाई से कितनी संपत्ति अर्जित की है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांचीः नाबालिग दोस्त की हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, बाइक विवाद को लेकर दिया था घटना को अंजाम
    Next Article बाल सुधार गृह में दो गुटों में वर्चस्व को लेकर हुई लड़ाई, दर्ज होगा केस

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में कल बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी, जानें आज का वेदर अपडेट

    May 17, 2025
    गिरिडीह

    सड़क हादसे में जितेंद्र की मौ’त, 10 दिन पहले हुई थी शादी, घरवाले बोले- फैक्ट्री छुट्टी देता तो जिंदा होता बेटा

    May 17, 2025
    झारखंड

    17 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    May 17, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में कल बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी, जानें आज का वेदर अपडेट

    May 17, 2025

    सड़क हादसे में जितेंद्र की मौ’त, 10 दिन पहले हुई थी शादी, घरवाले बोले- फैक्ट्री छुट्टी देता तो जिंदा होता बेटा

    May 17, 2025

    17 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    May 17, 2025

    ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के सम्मान में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

    May 16, 2025

    भाजपा नेता बार-बार सेना का कर रहे अपमान, शीर्ष नेतृत्व दे रहा संरक्षण : झामुमो

    May 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.