Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Nov, 2025 ♦ 1:32 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मणिपुर : सुरक्षा बलों ने तबाह किए उग्रवादियों के 12 बंकर, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    मणिपुर : सुरक्षा बलों ने तबाह किए उग्रवादियों के 12 बंकर, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

    Team JoharBy Team JoharJune 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    इंफाल। मणिपुर में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उग्रवादियों के 12 बंकर तबाह कर दिए हैं। यह कार्रवाई बीते 24 घंटे में की गई है। मणिपुर पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों ने राज्य के तामेंगलोंग, इंफाल पूर्वी, बिशनुपुर, कांगपोकपी, चुराचांदपुर और काकचिंग जिलों में सर्च अभियान चलाया और 12 बंकरों को तबाह कर दिया। यह बंकर पहाड़ी और घाटी के इलाकों में बनाए गए थे।

    पुलिस ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान 51 एमएम के तीन मोर्टार शेल, 84 एमएम के तीन मोर्टार शेल भी धान के खेतों से बरामद किए गए हैं। एक जगह आईईडी भी बरामद किया गया। बम डिस्पोजल टीम ने मौके पर ही सभी मोर्टार शेल और आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। मणिपुर पुलिस ने बताया कि छिटपुट घटनाओं को छोड़कर हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं। पुलिस ने कर्फ्यू के उल्लंघन, सुनसान घरों में चोरी, आगजनी के मामले में 135 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने बताया कि अभी तक कुल 1100 हथियार, 250 बम बरामद किए गए हैं। हिंसा प्रभावित इलाकों में फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं और सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से कहा है कि हालात सामान्य करने में पुलिस पूरी मदद करेगी। सेंट्रल कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया गया है, जिस पर फोन करके लोग किसी अफवाह की पुष्टि कर सकते हैं और हथियार पुलिस के पास जमा करने के लिए भी कंट्रोल रूम को सूचना दी जा सकती है।

    बता दें कि मणिपुर में बीती 3 मई को हिंसा की शुरुआत हुई थी, जब मैतई समुदाय को जनजातीय आरक्षण देने की मांग के विरोध में ऑल ट्राइबल्स स्टूडेंट यूनियन ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्य में हिंसा भड़क गई। अब तक हिंसा में राज्य में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और बड़ी संख्या में लोग घायल हैं।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleओडिशा : गंजम में बस दुर्घटना में 12 की मौत, 8 घायल
    Next Article ईडी कार्यालय पहुंचे रांची सीईओ अमित कुमार, पूछताछ शुरू

    Related Posts

    देश

    दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण ‘गंभीर’, कई इलाकों में AQI 400 पार

    November 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    नीतीश कुमार ले रहे मुख्यमंत्री पद की शपथ… देखें LIVE

    November 20, 2025
    देश

    राष्ट्रपति रेफरेंस पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आज

    November 20, 2025
    Latest Posts

    नीतीश कुमार के साथ किसने-किसने ली मंत्रीपद की शपथ… जानें

    November 20, 2025

    सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम में तेज बढ़त, 24 कैरेट सोना 1,25,020 रुपये तक

    November 20, 2025

    रांची सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

    November 20, 2025

    दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण ‘गंभीर’, कई इलाकों में AQI 400 पार

    November 20, 2025

    नीतीश कुमार ले रहे मुख्यमंत्री पद की शपथ… देखें LIVE

    November 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.