Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 3:46 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»‘लोहरदगा मॉडल को आधार बनाकर करेंगे अखड़ा का निर्माण, बांटेंगे मांदर’
    झारखंड

    ‘लोहरदगा मॉडल को आधार बनाकर करेंगे अखड़ा का निर्माण, बांटेंगे मांदर’

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लोहरदगा : स्थानीय विधायक सह वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने गुरुवार को लोहरदगा ब्लॉक परिसर के समीप नगर भवन में मांदर (वाद्ययंत्र) का वितरण किया. मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि संस्कृति और धरोहर को बचाने के साथ बढ़ावा देने के लिए लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में मांदर-नगाड़े का वितरण किया जा रहा है. जिससे कि अपनी परंपरा,रीति रिवाज को चलन में लाया जाए. लोहरदगा मॉडल को आधार बनाकर झारखंड सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में यह तय किया है कि पूरे झारखंड में आदिवासियों के संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अखड़ा का निर्माण किया जाएगा. वहीं लोगों को मांदर का वितरण किया जाएगा. साथ ही जनाजा शेड निर्माण व कब्रिस्तान घेराव में लोहरदगा जिले की ज्यादा भागीदारी रहेगी.

    मांदर हमारे पूर्वजों की देन

    मांदर हमारे पूर्वजों की देन है, जिसका उपयोग विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, जतरा आदि में किया जाता है. इससे लोकगीत, लोकनृत्य, त्योहारों और आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है. हमारे जिले में अखड़ा की काफी कमी थी. इसे प्राथमिकता में रखते हुए सभी ग्रामों में अखड़ा का निर्माण करवाया. अब सभी अखड़ा में सोलर लाइट भी लगाया जाएगा. जिले में सांस्कृतिक कला केंद्र, धुमकुड़िया भवन, पड़हा भवन का निर्माण कराया जा रहा है. सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव ने कहा कि विधायक बनने के बाद मंत्री ने क्षेत्रों का बारीकी से अध्ययन किया है. इस दौरान प्रदेश प्रतिनिधि डॉ अजय शाहदेव ने कहा कि आदिवासियों की पहचान अखड़ा और  पारंपरिक वाद्ययंत्रों से है.

    मांदर आदिवासियों की सभ्यता संस्कृति को बचाने वाला अस्त्र है. आज आधुनिकता के युग में हमें इसे संरक्षित करने की जरुरत है. जिला कार्यकारी अध्यक्ष शकील अहमद ने कहा कि आदिवासियों की परंपरा, संस्कृति और सभ्यता को बचाने का काम माननीय मंत्री कर रहे है. सांसद के रूप में भी क्षेत्र के विकास के लिए अनेक प्रयास किया और सभी समाज के लिए बेहतर कार्य किए जा रहे हैं. मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जयसवाल, सत्यदेव भगत, अनिस अहमद, सद्रुल अंसारी, विशाल डुंगडुंग, मुज्जमिल अंसारी, सुनीता कच्छप, ऐनुल अंसारी, राजू उरांव, सुशील उरांव, असलम अंसारी, राजेश लाल मौजूद थे.

     

     

    Aadhaar Akhara Block Complex construction Distribution Dr. Rameshwar Oraon Finance Minister Lohardaga Lohardaga Model Mandar Mla Municipal Building Musical Instruments अखड़ा आधार डॉ रामेश्वर उरांव नगर भवन निर्माण ब्लॉक परिसर मांदर लोहरदगा लोहरदगा मॉडल वाद्य यंत्र वितरण वित्त मंत्री विधायक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेसः प्रभारियों व संयोजकों की हुई बैठक, पार्टी पदाधिकारियों को मिला टास्क
    Next Article Breaking News : शिवसेना के राज्य प्रमुख दीपक सिंह समेत तीन को अपराधी ने मारी गोली

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    झारखंड

    समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से चली गई युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में किया बवाल

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.