Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मांडर विधानसभा उपचुनाव : वोटिंग आज, 14 प्रत्याशी आजमा रहे अपनी किस्मत
    झारखंड

    मांडर विधानसभा उपचुनाव : वोटिंग आज, 14 प्रत्याशी आजमा रहे अपनी किस्मत

    Team JoharBy Team JoharJune 23, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः मांडर विधानसभा उपचुनाव में कुल 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. उपचुनाव को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. इस चुनाव में महंगाई, पानी, बिजली, सड़क, बेरोजगारी समेत कई मुद्दे हैं. मांडर विधानसभा में 3.54 लाख मतदाता हैं. इनमें लगभग 1.75 लाख सरना (आदिवासी) मतदाता, 74,000 हिंदू, 70,000 मुस्लिम और 30,000 ईसाई मतदाता हैं.

    मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारी की गई है. इसके लिए 433 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें 4 सहायक मतदान केंद्र होंगे.

    विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग कराने वाले कुल मतदान कर्मियों की संख्या 2164 हैं जिसमें वीडियो सर्विलांस टीम 5, स्टैटिक सर्विलांस टीम 14, सुरक्षा के लिहाज से 14 चेक नाका बनाए गए हैं. वहीं अति संवेदनशील केंद्रों की संख्या 145 जबकि संवेदनशील केंद्र 216 है.

    35 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं जबकि 38 पर्दानशीन बूथ है. मांडर उपचुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 5081 है जबकि 80+ मतदाताओं की संख्या 7998 है.

    पूर्व मंत्री और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की की आय से अधिक मामले में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता चली गयी. जिस वजह से मांडर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है. मांडर विधानसभा सीट का रोचक इतिहास रहा है.

    वर्ष 2000 के बाद पहली बार कांग्रेस जीत की रेस में दिख रही है. भाजपा के प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर मोदी सरकार के काम और राष्ट्रवाद के सहारे जीत की उम्मीद लगाएं बैठीं हैं.

    निर्दलीय लेकिन ओवैसी के समर्थन मिलने के बाद देव कुमार धान भी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में लगे हैं.झारखंड बनने के बाद से अब तक के चुनावी नतीजे यह बताते हैं कि यहां पर मुख्य रूप से व्यक्ति आधारित राजनीति हावी रही है.

    लेकिन इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने वोट बैंक बढ़ाया है बल्कि 2014 के विधानसभा चुनाव में जीत भी हासिल की है. वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा, सीपीआई माले, आजसू, जदयू, राजद जैसे दलों का जनाधार क्षेत्र में काफी कम है.

    कांग्रेस का जनाधार भी वर्ष 2000 के बाद से लेकर 2019 विधानसभा चुनाव तक कम हुआ है. लेकिन इस बार निवर्तमान विधायक बंधु तिर्की की बेटी शिल्पा नेहा तिर्की के कांग्रेस उम्मीदवार बनाए जाने के बाद महागठबंधन के साथ कांग्रेस भी मजबूती से मैदान में हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा : गर्लफ्रेंड को झांसा देकर युवक ने बुलाया दोस्त के घर, पांच युवकों ने किया सामूहित दुष्कर्म
    Next Article 23 जून का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    Latest Posts

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.