WEST BENGAL: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता की रेड रोड में आयोजित ईद की नमाज़ कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान सभी को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि, ‘यह खुशियों की और ताकत देने वाली त्योहार है. एक महीने तक उपवास करके इस ईद को मनाना बहुत बड़ी बात है. साथ ही कहा हम देश के लिए खून बहाने को तैयार हैं, लेकिन देश के लिए अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे. समान नागरिक संहिता स्वीकार्य नहीं करेंगे. मैं सभी धर्मों में सद्भाव चाहती हूं. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वो चुन-चुनकर मुसलमान नेताओं को फ़ोन कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि उन्हें क्या चाहिए? ईद की नमाज को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने साफ़ कहा कि वह यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC), NRC और CAA लागू नहीं होने देंगी. बता दें कि पहली बार ममता बनर्जी ने UCC पर टीएमसी की स्थिति साफ की है. लोकसभा चुनाव से पहले उनका यह स्टैंड दर्शाता है कि बंगाल में मुस्लिम वोटों को मजबूत करने के उद्देश्य से लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने UCC के खिलाफ खड़ा होना चाहती हैं.
देश के लिए खून बहा देंगे, लेकिन बंगाल में नहीं लागू होने देंगे UCC और CAA: ममता

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleनमाज अदा कर लोगों ने एक-दूसरे को दी ईद की बधाई
Next Article साहिबगंज : अनियंत्रित ट्रक गड्ढे में गिरा, चालक घायल
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

