Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»फर्जी चिटफंड कंपनियों पर अंकुश के साथ लोगों को जागरूक भी करें : डॉ डी के तिवारी, मुख्यसचिव
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी चिटफंड कंपनियों पर अंकुश के साथ लोगों को जागरूक भी करें : डॉ डी के तिवारी, मुख्यसचिव

    Team JoharBy Team JoharJuly 31, 2019No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jojarlive Team

    छानबीन में पुलिस की सहायता के लिए रिजर्व बैंक देगा एक्सपर्ट की सेवा

    रांची। राज्य में चिटफंड कंपनियों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सरकार गंभीर है। मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने झांसा देकर लोगों की गाढ़ी कमाई लेकर चंपत होनेवाली कंपनियों पर नकेल कसने के साथ लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है। इसके लिए सभी संबंधित एजेंसियों के बीच सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए पुलिस और रिजर्व बैंक को मिलकर एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिडियोर) का गठन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि एसओपी के गठन से जालसाजी की सूचना प्राप्त होने के साथ उस पर ससमय कार्रवाई भी सुनिश्चित होगी। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि प्रत्येक जिले में ऐसी जालसाजी की छानबीन के लिए डीएसपी स्तर के एक अधिकारी को नोडल अफसर बनाएं। उन्होंने रिजर्व बैंक के अधिकारियों से कहा कि वित्तीय जालसाजी के अनुसंधान में सहयोग के लिए पुलिस को वित्तीय एक्सपर्ट की सेवा उपलब्ध कराएं। मुख्य सचिव प्रोजेक्ट भवन स्थित झारखंड मंत्रालय में वित्तीय जालसाजी पर रोकथाम के लिए राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में बोल रहे थे।

    लोगों को जागरूक करने में लें झालसा की मदद

    मुख्य सचिव ने चिटफंड कंपनियों की जालसाजी से बचने के लिए जन जागरूकता पर फोकस करने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि लोगों को जागरूक करने के लिए पूरे राज्य में फैले झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यकर्ताओं का सहयोग लें। बैठक में मौजूद झालसा के प्रतिनिधि ने इस अभियान में प्राथमिकता के साथ जुड़ने का भरोसा दिया। मुख्य सचिव ने विभिन्न प्रचार माध्यमों को भी जागरूकता अभियान से जोड़ने पर बल दिया। राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के साथ समन्वय कर इसे जोर देने को कहा। रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि ने बताया कि एक वर्ष के भीतर वे 75 जन जागरूकता का कार्यक्रम कर चुके हैं। वहीं सेबी के प्रतिनिधि ने बताया कि वे लोग 600 जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर चुके हैं। स्कूल-कॉलेजों में 72 हजार पोस्टर बांटने के अलावा पंचायत स्तर तक मुहिम को ले गए हैं।

    फर्जी विज्ञापनों पर रखें कड़ी नजर

    मुख्य सचिव ने कहा कि लोगों को झांसा देने के लिए विभिन्न प्रचार-प्रसार माध्यमों के जरिये फर्जी विज्ञापन देने वालों की भी निगरानी होनी चाहिए। आकर्षक प्रचार से लोगों को ठगी का शिकार होने से बचाने के लिए इसकी सशक्त निगरानी पर बल देते हुए निर्देश दिया कि इसकी व्यवस्था एसओपी में करें। वहीं आमलोग ऐसे फर्जीवाड़ा की सूचना कहां दें, इसकी जानकारी भी प्रचार माध्यमों से उन्हें दी जाये। रिजर्व बैक के प्रतिनिधि ने बताया कि इस कार्य के लिए उनका सचेत नामक वेबसाइट है, जहां सूचना साझा की जा सकती है।

    बैंक पैसे की संदेहास्पद डिपॉजिट की सूचना दें

    लोगों को वित्तीय जालसाजी से बचाने में बैंकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि बैंक अपने यहां पैसे की होनेवाली संदेहास्पद डिपॉजिट की सूचना मुहैया कराएं, ताकि समय रहते जांच और कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। मुख्य सचिव ने कहा कि वित्तीय जालसाजी से संबंधित सूचना प्राप्त करने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत करें।उन्होंने कहा कि कोई सूचना आती है, तो वे तत्काल रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि से साझा करें। वहीं उन्होंने दुश्मनी आदि के कारण किसी को फंसाने की नीयत से गलत सूचना देने की आशंका के मद्देनजर निर्देश दिया कि प्राप्त सूचनाओं की प्राथमिक जांच जरूर करें, ताकि कोई बेवज़ह परेशान नहीं हो।

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में गृह विभाग के विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री के के खंडेलवाल, एडीजी अभियान श्री मुरारीलाल मीणा समेत रिजर्व बैंक, सेबी, इनकम टैक्स के प्रतिनिधि समेत अन्य लोग मौजूद थे।

    #Jharkhand News #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड: 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
    Next Article आदिवासी आबादी व युवाओं के लिये रोजगार सृजन में मेला बनेगा सहायक : के रवि कुमार, सचिव उद्योग

    Related Posts

    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.