Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची यूनिवर्सिटी की बड़ी लापरवाही उजागर, बिहार भेजी गई 70 कॉपियां गायब
    झारखंड

    रांची यूनिवर्सिटी की बड़ी लापरवाही उजागर, बिहार भेजी गई 70 कॉपियां गायब

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 21, 2026Updated:April 21, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची यूनिवर्सिटी में पढ़ाई-लिखाई की हालत पहले से ही सवालों में थी, लेकिन अब तो हद ही हो गई है। यहां मूल्यांकन के लिए बाहर भेजी जा रही उत्तर पुस्तिकाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला स्नातक सेमेस्टर-4 (सत्र 2023-27) के भूगोल विषय का है, जहां करीब 70 कॉपियां गायब हो गई हैं। ये कॉपियां जांच के लिए बिहार भेजी गई थीं, लेकिन बीच रास्ते में ही उनका कोई अता-पता नहीं है।

    पहले भी हो चुकी है ऐसी गड़बड़ी

    ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी मनोविज्ञान और भूगोल की कॉपियां गायब होने के मामले सामने आ चुके हैं। यानी यह समस्या अब सिस्टम का हिस्सा बनती जा रही है। यूनिवर्सिटी परिसर में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं- कोई इसे लापरवाही बता रहा है तो कोई बड़े खेल की आशंका जता रहा है।

    किसके भरोसे भेजी जाती हैं कॉपियां?

    सबसे हैरानी की बात ये है कि इतनी अहम जिम्मेदारी संविदाकर्मियों और चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के भरोसे छोड़ दी जाती है। यही लोग कॉपियों को लेकर बिहार जाते हैं। अब सवाल ये उठ रहा है कि ये कॉपियां सही जगह तक पहुंचती भी हैं या रास्ते में ही गायब हो जाती हैं-इसकी निगरानी करने वाला कोई नहीं है।  जवाबदेही का तो जैसे नाम ही नहीं है। अगर कॉपियां गायब हो रही हैं, तो जिम्मेदार कौन है-इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

    व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल

    रांची यूनिवर्सिटी में कॉपी लोडिंग से लेकर अनलोडिंग तक पूरी प्रक्रिया में कई स्तर की जिम्मेदारियां होती हैं, लेकिन परीक्षा विभाग इसे गंभीरता से नहीं लेता। जिन लोगों को ये काम दिया जाता है, वे स्थायी कर्मचारी भी नहीं होते। और तो और, इन कर्मचारियों को विश्वविद्यालय की ओर से भत्ता भी दिया जाता है, लेकिन इसके बावजूद बस भाड़ा लेने की बातें भी सामने आ रही हैं, जबकि विवि के पास खुद की गाड़ियां मौजूद हैं। ऐसे में खर्च और प्रक्रिया दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    अधिकारियों की चुप्पी, फोन तक नहीं उठता

    इस पूरे मामले में सबसे चिंताजनक बात अधिकारियों का रवैया है। परीक्षा नियंत्रक प्रभार में हैं और उनका फोन अक्सर स्विच ऑफ रहता है। रजिस्ट्रार भी फोन उठाना जरूरी नहीं समझते। यानी जवाबदेही लेने को कोई तैयार नहीं है।

    छात्रों को मिलेगा एवरेज मार्क्स, लेकिन जिम्मेदार कौन?

    मामला बढ़ने के बाद परीक्षा बोर्ड ने फैसला लिया है कि जिन छात्रों की कॉपियां गायब हुई हैं, उन्हें एवरेज अंक दिए जाएंगे। लेकिन इससे असली सवाल खत्म नहीं होता- आखिर इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है और उन पर कार्रवाई कब होगी?

    नई कुलपति के सामने बड़ी चुनौती

    यूनिवर्सिटी में नई कुलपति की एंट्री हो चुकी है, लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि इस तरह की अव्यवस्थाओं को कैसे ठीक किया जाए। बार-बार कॉपियों का गायब होना सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि सिस्टम में गहरी खामी की ओर इशारा करता है।

    Also Read : अंधेरे में डूबेगा पुंछ, जानें क्यों 20 से 24 अप्रैल तक प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का ऐलान

    #AcademicCrisis #AnswerSheetsMissing #BiharConnection #BreakingNews #CampusNews #EducationSystem #ExamCrisis #ExamUpdate #HigherEducation #RanchiUniversity #StudentFuture #UniversityNegligence #UniversityScam JharkhandNews RanchiNews
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअंधेरे में डूबेगा पुंछ, जानें क्यों 20 से 24 अप्रैल तक प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का ऐलान
    Next Article रांची के खेलगांव में वेतन को लेकर बवाल, कपड़ा कंपनी में मजदूरों का प्रदर्शन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026
    झारखंड

    रांची में सजेगा बिजनेस का सबसे बड़ा मेला : मोरहाबादी में भूमि पूजन के साथ ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू

    September 21, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : हजारीबाग डीआईजी की रिपोर्ट, बच्चा गुमशुदगी के मामले में पुलिस गंभीर नहीं, पांच जिलों के एसपी से ली रिपोर्ट

    September 21, 2026
    Latest Posts

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.