Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सिमडेगा में डैम किनारे गांजा का बड़ा खेल बेनकाब, 37 किलो माल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    सिमडेगा में डैम किनारे गांजा का बड़ा खेल बेनकाब, 37 किलो माल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 6, 2026Updated:June 6, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Simdega : सिमडेगा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 37 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और नकद चार हजार रुपये भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    एसपी श्रीकांत एस खोटरे को गुप्त सूचना मिली थी कि सिमडेगा थाना क्षेत्र के सलडेगा टोंगरी टोली स्थित केलाघाघ डैम के किनारे कुछ लोग मोटरसाइकिल से पहुंचकर गांजा की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

    डैम किनारे चल रहा था गांजा का सौदा

    पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर केलाघाघ डैम के पास छापेमारी की। मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान सलडेगा निवासी उदित एडिसन मिंज (26), अमित केरकेट्टा (33) और झारसुगुड़ा (ओडिशा) निवासी रिहातुन रजा अंसारी उर्फ सोनू उर्फ बौना (31) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान घटनास्थल से दो मोटरसाइकिल और 10.245 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों से गहन पूछताछ शुरू की।

    घर में छिपाकर रखा था गांजा का जखीरा

    पूछताछ के दौरान उदित एडिसन मिंज ने अपने घर में गांजा छिपाकर रखने की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर में छापेमारी की, जहां से 26.750 किलोग्राम गांजा और बरामद किया गया। इस तरह पुलिस ने कुल 36.995 किलोग्राम गांजा जब्त किया। बरामद गांजा की कीमत बाजार में लाखों रुपये बताई जा रही है।

    ओडिशा से आती थी गांजा की खेप

    पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के टांगरगांव निवासी दुलेश्वर आपट से गांजा खरीदकर सिमडेगा और आसपास के इलाकों में बेचते थे। जांच के दौरान दुलेश्वर आपट को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा अब तक कितनी मात्रा में गांजा की तस्करी की जा चुकी है।

    क्या-क्या हुआ बरामद

    पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल 36.995 किलोग्राम गांजा, तीन मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और चार हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। बरामद वाहनों में हीरो स्प्लेंडर प्लस और सीबीजेड एक्सट्रीम बाइक शामिल हैं। पुलिस ने सभी सामानों को जब्त कर लिया है और मामले की आगे जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : निजी स्कूलों के लिए नया निर्देश, 10 फीसदी से ज्यादा फीस बढ़ाई तो होगी कार्रवाई

    Major cannabis racket busted near a dam in Simdega; 4 smugglers arrested with 37 kg of the contraband. Police crack down on cannabis smugglers in Simdega; contraband worth lakhs seized. लाखों का माल जब्त सिमडेगा में गांजा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबैजनाथ राम होंगे झामुमो के राज्यसभा उम्मीदवार, पार्टी ने लगाई मुहर
    Next Article राज्यपाल से मिला आदिवासी छात्र संघ, उच्च शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सौंपा पांच सूत्री ज्ञापन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.