Ballia : उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर स्थित भरौली-बक्सर पुराने पुल पर शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। रात करीब दस बजे भरौली की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे गंगा नदी में जा गिरी। वाहन में चार से पांच लोगों के सवार होने की आशंका जताई जा रही है, जिनके डूबने की संभावना है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो यूपी की ओर से बिहार के बक्सर की तरफ जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही यूपी और बिहार पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है। गंगा में डूबी स्कॉर्पियो को निकालने का प्रयास युद्धस्तर पर जारी है।
हालांकि, अभी तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने इस दुर्घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी दहशत का माहौल है और पुल पर आवाजाही को लेकर भी अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है।
अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी साझा की जाएगी।
Also Read : CBI ने RSETI के डायरेक्टर को 20 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा
Also Read : ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम के साथ पूरे देश में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
Also Read : स्कूल वैन और ट्रक के बीच टक्कर, पांच बच्चे घायल
Also Read : योग एक प्राचीन भारतीय आध्यात्मिक और शारीरिक अभ्यास है : डॉ. इरफान अंसारी
Also Read : CBI ने RSETI के डायरेक्टर को 20 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा
Also Read : ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम के साथ पूरे देश में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
Also Read : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पटना में हुआ भव्य आयोजन, दोनों डिप्टी CM ने लिया भाग
Also Read : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 : राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने किया योग