Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Oct, 2025 ♦ 2:33 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»महाराष्ट्र: शिवसेना की नजर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर, ढाई साल के लिए मांग सकती है पद !, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    देश

    महाराष्ट्र: शिवसेना की नजर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर, ढाई साल के लिए मांग सकती है पद !, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharOctober 26, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    मुंबई : महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के परिणाम आ चुके हैं। परिणाम आने के बाद राज्य में नई सरकार को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को राज्य में भाजपा-शिवसेना की जीत को लेकर बधाई दी और कहा कि वह सत्ता के बंटवारे को लेकर दिवाली के बाद बात करेंगे।
    भाजपा सूत्रों का कहना है मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना से कोई बातचीत नहीं होगी। बेशक उद्धव ठाकरे 50-50 के फॉर्मूला को लेकर दबाव डाल रहे हैं। जिसका मतलब है कि मंत्रालयों का बंटवारा बराबर होगा और ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री का पद दोनों पार्टियों के पास रहेगा।

    वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि भाजपा शिवसेना की मुख्यमंत्री पद को बांटने वाली मांग स्वीकार नहीं करेगा क्योंकि उसे 105 सीटें मिली हैं और उसके पास 10 निर्दलीयों का समर्थन है। यदि 56 सीटों वाली शिवसेना ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग करती है तो भाजपा उसके साथ कोई डील नहीं करेगी।

    हालांकि सेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा, ‘महाराष्ट्र की जनता का रुझान सीधा और साफ है। अति नहीं, उन्माद नहीं वर्ना खत्म हो जाओगे, ऐसा जनादेश ईवीएम की मशीन से बाहर आया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आखिरी समय तक यह आत्मविश्वास था कि ईवीएम से केवल कमल (भाजपा का चुनाव चिह्न) ही बाहर आएगा। मगर 164 में से 63 सीटों पर कमल नहीं खिला।’

    इसी बीच शुक्रवार को सामना के कार्यकारी संपादक संजय राउत ने ट्विटर पर एक कार्टून शेयर किया है। जिसमें उनकी पार्टी का चुनाव चिह्न ‘बाघ’, एनसीपी के चुनाव चिह्न ‘घड़ी’ को पहने और भाजपा के चुनाव चिह्न ‘कमल’ को सूंघ रहा है। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘बुरा न मानो दिवाली है।’

    शिवसेना के चुने गए प्रतिनिधि शुक्रवार को ठाकरे के आवास मातोश्री पहुंचे और उन्होंने आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की। बता दें कि आदित्य ने पहली बार वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और उन्हें जीत मिली है। इसे लेकर राज्य में पोस्टर भी लगाया गया है जिसमें आदित्य को भावी मुख्यमंत्री के तौर पर दिखाया गया है।

    शिवसेना के प्रकाश सुर्वे जो मगथाने सीट से जीते हैं उन्होंने कहा, ‘हमारी मांग है कि आदित्यजी राज्य कैबिनेट की अध्यक्षता करें।’ राजनीतिक हलकों में इस तरह की खबरे थीं कि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शिवसेना को सरकार बनाने के लिए समर्थन दे रही है। इसे बाद में राज्य कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने खारिज कर दिया और कहा कि उनकी और एनसीपी की ऐसी कोई योजना नहीं है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : मोटरसाइकिल एजेंसी के संचालक से 17 लाख की लूट
    Next Article नक्सल मामले में जेल गया आरोपी दुखु ने किया था छह माह के बच्चे का अपहरण, महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    देश

    नेपाल में Gen Z बना रहे नया राजनीतिक दल, चुनाव लड़ने से पहले रखी दो अहम शर्तें

    October 19, 2025
    देश

    ISRO की ऐतिहासिक उपलब्धि : चंद्रयान-2 ने पहली बार देखा सूर्य की सौर ऊर्जा का चंद्रमा पर प्रभाव

    October 19, 2025
    ट्रेंडिंग

    दिवाली पर BSNL का धमाकेदार ऑफर : रिचार्ज करें और जीतें चांदी का सिक्का

    October 19, 2025
    Latest Posts

    त्योहारों पर भी नहीं मिला सहायक शिक्षकों को मानदेय, संघ ने जताई नाराजगी

    October 19, 2025

    मुंबई से बिहार जा रही ट्रेन से गिरे तीन युवक, दो की दर्दनाक मौ’त, तीसरा…

    October 19, 2025

    RJD नेता ने लालू यादव के घर के बाहर फाड़ा अपना कुर्ता, लगाए गंभीर आरोप

    October 19, 2025

    पानी की टंकी गिरने से दो बच्चों की मौ’त, तीन लोग घायल

    October 19, 2025

    नेपाल में Gen Z बना रहे नया राजनीतिक दल, चुनाव लड़ने से पहले रखी दो अहम शर्तें

    October 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.