Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 May, 2025 ♦ 9:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मधुबन में पारसनाथ के मुद्दे पर आदिवासियों की महाजुटान रैली, बाजार बंद
    झारखंड

    मधुबन में पारसनाथ के मुद्दे पर आदिवासियों की महाजुटान रैली, बाजार बंद

    Team JoharBy Team JoharJanuary 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मधुबन में मंगलवार को पारसनाथ बचाओ आंदोलन के बैनर तले मरांग बुरु धर्मक्षेत्र की रक्षा एवं अधिकार को लेकर आदिवासी-मूलवासियों की महाजुटान रैली हुई. रैली के मद्देनजर जिला एवं पुलिस प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये थे, जिसकी मॉनिटरिंग जिला मुख्यालय से की जा रही थी. रैली को देखते हुए मधुबन बाजार बंद रहा. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती थी.

    रैली की अगुवाई स्थानीय आदिवासी नेता कर रहे थे

    पारसनाथ बचाओ आंदोलन के बैनर तले रैली की अगुवाई विभिन्न राजनैतिक दलों के स्थानीय आदिवासी नेता कर रहे थे. इनमें सालखन मूर्मु, लोबिन हेम्ब्रम, सिकंदर हेम्ब्रम, अर्जुन मंराडी और अरविन्द किस्कू प्रमुख रहे. रैली मधुबन फुटबॉल मैदान से निकल कर बाजार का भ्रमण करते हुए पर्वत मार्ग तक गयी. यहां केन्द्र सरकार और झारखंड सरकार का पुतला दहन किया गया. इस दौरान आदिवासी नेताओं ने आरोप लगाया कि दोनों सरकारें आदिवासियों की भावनाओं की उपेक्षा कर रही हैं.

    vidh

    आदिवासियों ने कहा- पारसनाथ क्षेत्र उनके आराध्य धर्मगुरु मरांग बुरु जाहेर स्थल

    रैली में झारखंड समेत देश के कई भागों से आए आदिवासियों ने कहा कि पारसनाथ क्षेत्र उनके आराध्य धर्मगुरु मरांग बुरु जाहेर स्थल है. इसका उल्लेख सन 1956 के बिहार- हजारीबाग गजट में है. आदिवासी नेताओं ने कहा कि आदिवासियों का यह क्षेत्र पवित्र स्थल है. यहां फागुन माह की पहली तिथि को विशेष पूजा-अर्चना होती है, जिसमें भारत, बांग्लादेश और भूटान समेत अन्य देशों से समाज के लोग भाग लेते हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग शिखरजी को अपना बताने पर आमादा हैं वह सही नहीं है. रैली में बड़ी संख्या में राज्य के विभिन्न इलाकों से आदिवासी समाज के लोगों का जुटान हुआ. इसमें कई गैर आदिवासी संगठनों के लोग भी शामिल हुए.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, आठ अपराधी गिरफ्तार, 13 बाईक बरामद
    Next Article गुमला : भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, स्थिति नाजुक

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में नकली सेना की वर्दी की दुकान पर मिलिट्री इंटेलिजेंस और ATS का छापा

    May 9, 2025
    झारखंड

    झारखंड में कूल मौसम को कहें अलविदा, कल से हीट वेव का येलो अलर्ट जारी

    May 9, 2025
    झारखंड

    09 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    May 9, 2025
    Latest Posts

    रांची में नकली सेना की वर्दी की दुकान पर मिलिट्री इंटेलिजेंस और ATS का छापा

    May 9, 2025

    रक्षा मंत्री आज तीनों सेना प्रमुखों के साथ करेंगे अहम बैठक

    May 9, 2025

    IPL 2025 : करो या मरो की जंग में आज लखनऊ और आरसीबी आमने-सामने

    May 9, 2025

    बठिंडा में मिले ड्रोन मिसाइल के टुकड़े, फरीदकोट में इंटरनेट सेवा ठप

    May 9, 2025

    ऑपरेशन सिंदूर : सांबा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने सात आतंकवादियों को मार गिराया

    May 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.