Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड : बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, आठ अपराधी गिरफ्तार, 13 बाईक बरामद
    झारखंड

    झारखंड : बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, आठ अपराधी गिरफ्तार, 13 बाईक बरामद

    Team JoharBy Team JoharJanuary 10, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बड़ी समझदारी के साथ आठ बाइक चोर को गिरफ्तार किया। साथ ही उनकी निशानदेही पर चोरी की गई 13 बाइक को भी बरामद कर लिया है। इस मामले की पुष्टि मंगलवार को एसडीपीओ किशोर कुमार रजक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की है। एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि विगत कुछ महिनों से मोटर साईकिल चोरी, महिलाओं से पर्स छिनतई की घटनाओं में हो रही वृद्धि को देखते हुए एसपी के द्वारा एक छापामारी दल का गठन किया गया था।

    एसडीपीओ ने बताया कि बाइक चोर को पकड़ने के लिए ड्यूटी में छापेमारी कर रही थी। एक टीम महिलाओं से पर्स छिनतई की घटनों के उद्भेदन के लिए तथा दूसरी टीम चोरी गई बाइक की बरामदगी के लिए मशक्कत कर रही थी। सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर कैथा मोड़ के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को मोटरसाईकिल सहित पकड़ा गया। इसके द्वारा रामगढ़ थाना कांड 07/23, 8/23, 11/23 में अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हुए अपने साथी एवं कांड में प्रयोग किये दो बिना नम्बर का प्लसर मोटरसाईकिल तथा छिने गये पर्स, मोबाईल आदि को बरामद कराया गया। इसी क्रम में रामगढ़ थाना कांड संख्या-09/23 में चोरी की बाइक के साथ पकड़े गये अभियुक्त के द्वारा अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रामगढ़ के विभिन्न जगहों से चोरी की मोटर साईकिल को अपने एसडीपीओ ने बताया कि अपराधियों की निशानदेही पर कुज्जू ओपी के आजाद बस्ती, केबी गेट, गीतांजलि सिनेमा हॉल, कुज्जू चौक तथा रामगढ़ थाना क्षेत्र के दुसाध मुहल्ला में छापामारी कर चोरी की कुल नौ बाइक बरामद किया गया।

    साथ ही मोटर साईकिल चोरी करने के लिए प्रयोग किये सामानों को भी बरामद कर जब्त किया गया है। रामगढ़ एसडीपीओ ने बताया कि बाइक चोर गिरोह में शामिल कुज्जू ओपी क्षेत्र के आजाद बस्ती निवासी मोहम्मद हुसैन उर्फ बिट्टू, मोहम्मद तबरेज खलीफा, मोहम्मद परवेज उर्फ पिंकू, कुज्जू ओपी के पुराना बाजार टांड़ निवासी शहजाद हुसैन उर्फ बबलू तथा रामगढ़ शहर के दुसाध मोहल्ला हनुमान मंदिर के पास रहने वाले सोनू कुमार पासवान उर्फ डोडी शामिल है। इसके अलावा छिंतई गिरोह में शामिल कुज्जू ओपी क्षेत्र के सांडी निवासी दीपक कुमार, दरवारा होटल सीएन कॉलेज के पास रहने वाले कमलेश चौधरी तथा रांची रोड से हटा बस्ती रमता निवासी राहुल करमाली उर्फ कोका को गिरफ्तार किया गया है।

    एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने महिलाओं से छीनी गई पर्स भी अपराधियों के पास से जब्त किया है। चार लेडीज पर्स पुलिस को मिला है। इसके अलावा बाइक को खोलने वाली मास्टर की, स्टैपलर्स, पेचकस आदि सामान भी जब्त हुआ है। उन्होंने बताया कि बरामद पर्स में से पैसे तो गायब थे। लेकिन महिलाओं के आधार कार्ड व अन्य डाक्यूमेंट्स उसी में रखे हुए मिले, जिससे उसकी पहचान हो पाई है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleTSPC का एरिया कमांडर उपेंद्र भुइयां उर्फ बच्चन गिरफ्तार
    Next Article मधुबन में पारसनाथ के मुद्दे पर आदिवासियों की महाजुटान रैली, बाजार बंद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.