Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गढ़वा»गढ़वा में लंपी वायरस का कहर, मवेशियों की मौत से ग्रामीण सहमे
    गढ़वा

    गढ़वा में लंपी वायरस का कहर, मवेशियों की मौत से ग्रामीण सहमे

    Team JoharBy Team JoharOctober 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गढ़वा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : गढ़वा जिला के कांडी, केतार और भवनाथपुर प्रखंड में इन दिनों मवेशियों में लंपी वायरस तेजी से फैल रहा है। इस खतरनाक बीमारी के कारण अब तक लगभग आधा दर्जन पशुओं की मौत हो चुकी है और कई मवेशी बीमार हैं। संक्रमण की वजह से इलाके के पशुपालकों में दहशत का माहौल है।

    कांडी प्रखंड की स्थिति सबसे चिंताजनक है। यहां के पशुपालक घरेलू उपायों से इलाज की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ये उपाय कारगर साबित नहीं हो रहे। कई लोगों ने अपने मवेशियों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।

    पशुपालकों का कहना है कि पिछले एक महीने से वे इस संकट का सामना कर रहे हैं, लेकिन सरकार या प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिली है। उनका कहना है कि अगर जल्द उपाय नहीं किए गए तो उनका पशुधन पूरी तरह नष्ट हो जाएगा, जिससे उनकी आजीविका पर भी संकट आ जाएगा।

    पशुपालन विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में नाराज़गी है। लोगों का आरोप है कि विभाग को स्थिति की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस कारण इलाके में दर्जनों मवेशियों की मौत हो चुकी है।

    इस मामले में उपायुक्त (DC) ने संज्ञान लिया है। उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देश दिया है कि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बीमार पशुओं की जांच की जाए और उन्हें तुरंत वैक्सीन और जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि संक्रमण पर काबू पाया जा सके। इलाके के ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि उनके पशुधन और जीविकोपार्जन को बचाया जा सके।

    कांडी प्रखंड केतार प्रखंड कोरोना वायरस पशु गढ़वा ग्रामीण आजीविका जिला प्रशासन दवाइयां पशु मृत्यु पशु रोग पशु स्वास्थ्य पशुधन संरक्षण पशुपालक परेशानी पशुपालन विभाग पशुपालन संकट प्रशासनिक कार्रवाई भवनाथपुर प्रखंड मवेशी बीमारी लंपी वायरस वैक्सीन संक्रमण सरकार की लापरवाही
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआद्रा डिवीजन में विकास कार्यों के चलते टाटानगर की कई ट्रेनें रद्द और प्रभावित
    Next Article चक्रधरपुर रेलवे अपडेट: 16 यात्री ट्रेनों का परिचालन 20 जनवरी 2026 तक प्रभावित रहेगा…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026
    Latest Posts

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.