Ranchi : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है. 24 जनवरी को झारखंड के विभिन्न जिलों में 14.2 किलो का घरेलू LPG सिलेंडर विभिन्न कीमतों पर उपलब्ध है.
कच्चे तेल की कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी और घटोतरी का सीधा असर LPG सिलेंडर की कीमतों पर पड़ता है, जिससे आम जनता को रसोई गैस के लिए अधिक खर्च करना पड़ सकता है. इंडियन ऑयल द्वारा जारी गैस सिलेंडर के रेट्स के अनुसार, झारखंड के 17 जिलों में ग्राहक को 14 किलो का गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए 860.50 रुपए का भुगतान करना होगा.
इस समय जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में 14.2 किलो का सबसे सस्ता सिलेंडर 842.50 रुपए में मिल रहा है. वहीं, हजारीबाग और कोडरमा में यह सिलेंडर 862 रुपए में बिक रहा है. रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और देवघर में गैस सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है.

जानें अपने जिलों का हाल :
| जिला का नाम | LPG सिलेंडर की कीमत |
| बोकारो | 860.50 रुपए |
| चतरा | 859.50 रुपए |
| देवघर | 860.50 रुपए |
| धनबाद | 860.50 रुपए |
| दुमका | 860.50 रुपए |
| पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) | 842.50 रुपए |
| गढ़वा | 860.50 रुपए |
| गिरिडीह | 860.50 रुपए |
| गोड्डा | 860.50 रुपए |
| गुमला | 860.50 रुपए |
| हजारीबाग | 862.00 रुपए |
| जामताड़ा | 860.50 रुपए |
| खूंटी | 860.50 रुपए |
| कोडरमा | 862.00 रुपए |
| लातेहार | 860.50 रुपए |
| लोहरदगा | 860.50 रुपए |
| पाकुड़ | 860.50 रुपए |
| पलामू | 860.50 रुपए |
| रामगढ़ | 862.00 रुपए |
| रांची | 860.50 रुपए |
| साहिबगंज | 860.50 रुपए |
| सरायकेला-खरसावां | 843.00 रुपए |
| सिमडेगा | 860.50 रुपए |
| पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) | 852.00 रुपए |
Also Read : पूर्व MLA उमाशंकर अकेला नें फिर थामा कांग्रेस का दामन, विस चुनाव में हुए थे बागी
Also Read : कुआं में गिरा हाथी, फिर क्या हुआ… जानें
Also Read : पुलिस लिखी स्कॉर्पियो ने स्कूल वैन में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे बच्चे व चालक घायल
Also Read : झारखंड में फिर गिर सकता है पारा… जानें आज के मौसम का मिजाज
Also Read : Rashifal, 24 January 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

