Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Aug, 2025 ♦ 3:33 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लव जिहाद: झारखंड के तनवीर ने यश बनकर बिहार की मॉडल को फंसाया, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव
    जोहार ब्रेकिंग

    लव जिहाद: झारखंड के तनवीर ने यश बनकर बिहार की मॉडल को फंसाया, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

    Team JoharBy Team JoharMay 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची । राज्य की राजधानी रांची में लव जिहाद का मामला उजागर हुआ है। मुंबई में रहने वाली बिहार के भागलपुर की एक मॉडल ने आरोप लगाया है कि रांची में ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट चलाने वाले मुस्लिम शख्स ने हिंदू बनकर उसे झूठे प्रेमजाल में फंसा लिया और अब शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हुए ब्लैकमेल कर रहा है। मॉडल ने मुंबई में मामला भी दर्ज कराया है। साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मदद मांगी है।

    मॉडल का आरोप है कि वर्ष 2021 से मुस्लिम शख्स ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। अब उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़ित ने 29 मई को वर्सोवा पुलिस स्टेशन में मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वर्सोवा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376 (2)(एन), 328,506,504,323 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया। चूंकि, घटना रांची में हुई थी, इसलिए यह मामला रांची पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया।इस संबंध में रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि रांची में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

    बताया जाता है कि मुंबई में काम करने वाली मॉडल मानवी राज सिंह वर्ष 2020 में रांची में एक मॉडलिंग कंपनी के संपर्क में आयी थी। वहीं, एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई, जिसने अपना नाम यश बताया। उसने मॉडल को अपने यहां नौकरी पर रख लिया। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई। फिर यश ने मॉडल पर धर्म परिवर्तन और शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मॉडल को जब पता चला कि यश दरअसल में यश नहीं, तनवीर अख्तर खान है, तो उसने उससे दोस्ती खत्म कर दी लेकिन तनवीर ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इसके बाद तनवीर अख्तर खान से बचने के लिए वह मुंबई लौट गयी।

    मॉडल का आरोप है कि उसे प्रताड़ित करने के लिए तनवीर मुंबई तक पहुंच गया। वहां भी उसने मानवी पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालना शुरू कर दिया। तनवीर चाहता था कि मॉडल धर्म बदलकर उसके साथ शादी कर ले। मॉडल ने जब ऐसा करने से इंकार कर दिया, तो उसने उसे जान से मारने की भी कोशिश की, ऐसा मॉडल का आरोप है। मॉडल का आरोप है कि होली के दिन तनवीर ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें ले लीं। उन्हीं तस्वीरों के जरिये उसे ब्लैकमेल कर रहा है। वह उसे लगातार धमका रहा है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर : अपराध की योजना बनाते तीन बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक देसी लोडेड पिस्टल बरामद
    Next Article दिनेश गोप की निशानदेही पर जमीन के अंदर से जिप्सी बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : रिम्स 2 विरोध में उतरे ग्रामीण, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ खदेड़ा

    August 24, 2025
    झारखंड

    हजारीबाग में 218 होमगार्ड जवानों की पारण परेड, DC ने दिलाई देश सेवा की शपथ

    August 24, 2025
    क्राइम

    वृद्ध दंपति की नृशंस ह’त्या का खुलासा, दामाद गिरफ्तार

    August 24, 2025
    Latest Posts

    गगनयान मिशन की तैयारी तेज, इसरो ने किया पैराशूट सिस्टम का सफल परीक्षण

    August 24, 2025

    BREAKING : रिम्स 2 विरोध में उतरे ग्रामीण, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ खदेड़ा

    August 24, 2025

    हजारीबाग में 218 होमगार्ड जवानों की पारण परेड, DC ने दिलाई देश सेवा की शपथ

    August 24, 2025

    तेजस्वी यादव पर महाराष्ट्र में FIR, बोले- ‘झूठ की फैक्ट्री चलाने वालों से नहीं डरता’

    August 24, 2025

    वृद्ध दंपति की नृशंस ह’त्या का खुलासा, दामाद गिरफ्तार

    August 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.