Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लूट एनडीए के डीएनए में, सिलेंडर में 200 रुपए कम करना एक चुनावी स्टंटः राजेश ठाकुर
    झारखंड

    लूट एनडीए के डीएनए में, सिलेंडर में 200 रुपए कम करना एक चुनावी स्टंटः राजेश ठाकुर

    Team JoharBy Team JoharSeptember 3, 2023Updated:September 3, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि लूट एनडीए के डीएनए में मौजूद है। केंद्र की मोदी सरकार अमीरों को और अमीर, गरीबों को और गरीब बना रही है। चुनाव के नजदीक आने पर उन्हें जनता के दर्द का अहसास हुआ और रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 200/- रुपये कम कर दी। रसोई गैस की कीमत 2014 से लगातार बढ़ी है और पिछले 9 वर्षों में दोगुनी से ज्यादा हो गई है। श्री ठाकुर रविवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2020 से भाजपा सरकार ने सब्सिडी देना भी बंद कर दिया है। पिछले 2 दशकों में एलपीजी सिलेंडर की मूल्य वृद्धि पर बारीकी से नजर डालने पर हर मतदाता की आंखें खुल जाएंगी। एक साधारण व्यक्ति भी स्पष्ट रूप से समझ सकता है कि कीमतें केवल भाजपा शासन के दौरान ही बेरहमी से बढ़ायी गई है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े 9 वर्षों में मोदी सरकार ने रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ाकर 31.37 करोड़ लोगों को लूटा है, उन्होंने जनता की जेब से  8,33,640.76 रुपए से ज्यादा की लूट की। सिर्फ हमारी उज्जवला बहनों से ही 2017 से अब तक मोदी सरकार ने 68,702.76 रुपए से अधिक लूट ली। उन्होंने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपए की कटौती को एक राजनीतिक स्टंट बताया है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर अब भी महंगा( 960 रु) है, मगर भाजपा यह ढोल पीट रही है कि गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। मोदी सरकार द्वारा गैस सिलेंडर सस्ता नहीं किया गया है बल्कि महंगाई का बेंचमार्क बदल दिया गया है।
    ईंधन में टैक्स से मोदी सरकार ने 30 लाख करोड़ की मुनाफाखोरी की
    उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े 9 वर्षों में ईंधन में टैक्स के जरिये मोदी सरकार ने 30 लाख करोड़ की मुनाफाखोरी की है। 2014 से अब तक मोदी सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के दाम में 185 प्रतिशत की वृद्धि की गई और मात्र 17.5 प्रतिशत ही कीमत घटायी गयी। इससे ये स्पष्ट होता है कि 2014 की तुलना में अब भी गैस सिलेंडर 167.5 प्रतिशत महंगा है। श्री ठाकुर ने कहा कि आम जनता के खरीदने की क्षमता के अनुसार हमारे देश में दुनिया में सबसे महंगा सिलेंडर बिक रहा है। देश की जनता भाजपा की मोदी सरकार के रग-रग से वाकिफ हो चुकी है, अब इनके झांसे में कोई नहीं फंसने वाला है।
    केवल अपने पूंजीपति मित्रों के मुनाफे की सोच रही है मोदी सरकार
    श्री ठाकुर ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई पर चिंता का विषय है। पेट्रोल 100 के पार, डीज़ल 95 पार, रसोई गैस 960 रुपये, खाने का तेल 200 रुपए के पार। आम जनता बेबस और लाचार है पर मोदी सरकार केवल अपने पूंजीपति मित्रों के मुनाफे की सोच रही है। मोदी सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी विगत 7 साल में 258 परसेंट बढ़ाया है और डीजल पर 820 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इन तमाम आंकड़ों के बावजूद मोदी सरकार द्वारा महंगाई को झूठलाया जाना यह प्रदर्शित करता है कि महंगाई को काबू करना मोदी सरकार के वश में नहीं है।
    मारवाड़ी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर राजकिशोर राम ने कांग्रेस की सदस्यता ली


    मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर की उपस्थिति में कांग्रेस भवन, मारवाड़ी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर राजकिशोर राम ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने असिस्टेंट प्रोफेसर राजकिशोर राम एवं उनके समर्थकों का स्वागत माला पहनाकर करते हुए पार्टी की सदस्यता दिलायी। मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा, डॉ एम तौसीफ, शिव कुमार भगत एवं डॉ राकेश किरण महतो उपस्थित थे।

    Congress election stunt Gas cylinder Jharkhand Congress jharkhand pradesh congress Modi government NDA Rajesh Thakur Ranchi Latest News ranchi news ranchi politics Ranchi Update News एनडीए कांग्रेस गैस सिलेंडर चुनावी स्टंट मोदी सरकार राजेश ठाकुर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर एसएसपी पहुंचे को​शिश संस्था, बच्चों से मिलकर याद आया बचपन, हुए भावुक
    Next Article मीडिया कप वालीबॉल 2023, टीम ग्रीन को हराकर टीम येलो बनी चैंपियन

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.