Ranchi : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला झारखंड दौरे पर हैं। रविवार को रांची पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले बिरसा चौक जाकर अमर शहीद बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और विधायक नवीन जायसवाल भी उपस्थित थे।
इसके बाद ओम बिरला राजभवन पहुंचे, जहां वे आज रात्रि विश्राम करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष रांची और जमशेदपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
जमशेदपुर में लेंगे समारोह में हिस्सा
ओम बिरला दोपहर 12:15 बजे से 2:00 बजे तक लोयोला स्कूल सभागार, जमशेदपुर में आयोजित सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लैटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे 3:15 बजे के करीब सोनारी एयरपोर्ट से रांची लौट आएंगे।
रांची में नागरिक अभिनंदन समारोह
रांची लौटने के बाद लोकसभा अध्यक्ष शाम 5:45 बजे से 7:40 बजे तक डंगरा टोली स्थित स्वर्णभूमि सभागार में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में हिस्सा लेंगे, जिसमें विभिन्न संगठनों के लोग शामिल होंगे।
Also Read : चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, जानिए पूरा शेड्यूल
Also Read : छात्राओं से छेड़खानी के बाद बवाल, DM-SP तक को आना पड़ा स्पॉट
Also Read : IPL 2025 : दिल्ली में SRH और KKR के बीच लीग मुकाबला आज… जानें पिच और मौसम का हाल
Also Read : वायरल तस्वीर पर तेज प्रताप का खुलासा, क्या दी सफाई… जानिए
Also Read : बंदूक की नोक पर ज्वेलरी शॉप के मालिक को लूटा, नकाबपोश अपराधियों ने गोली भी चलाई
Also Read : झारखंड में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी
Also Read : GT vs CSK Playing 11 : लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला आज, जानें नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट