Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Apr, 2026 ♦ 4:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लोकसभा चुनाव अभियान समिति ने बनाई टीम, इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के लिए करंगे नुक्कड़ सभा और रोड शो
    झारखंड

    लोकसभा चुनाव अभियान समिति ने बनाई टीम, इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के लिए करंगे नुक्कड़ सभा और रोड शो

    Team JoharBy Team JoharMay 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रांची लोकसभा चुनाव अभियान समिति की बैठक रांची संसदीय क्षेत्र के संयोजक राजेश यादव की अध्यक्षता में हुई. मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश राजद चुनाव अभियान समिति के संयोजक गौतम सागर राणा मौजूद थे. रांची लोकसभा चुनाव अभियान समिति के मनोनीत सभी सदस्य रांची लोकसभा से इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी यशस्वनी सहाय के पक्ष में लोकसभा के सभी 6 विधानसभा वार आमसभा, नुक्कड़ सभा और रोड शो करेंगे. गौतम सागर राणा ने कहा कि प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार न समझकर उन्हें राजद प्रत्याशी समझने और सहयोग करने की जरूरत है. इसी फॉर्मूले पर सभी साथियों को चुनाव में काम करने का संकल्प लेना चाहिए.

    लालू ने बड़ी जिम्मेवारी सौंपी

    उन्होंने कहा कि राजद प्रमुख लालू यादव ने राज्य में चुनाव अभियान समिति का संयोजक बनाकर मुझे बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है. हम 10 दिन पलामू में चुनाव प्रचार कर आए हैं बाकी आगामी दिनों में भी राजद की ओर से राज्य के सभी गठबंधन प्रत्याशियों को सहयोग करने का काम करेंगे. राणा ने पलामू लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान छतरपुर में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष ने नेता तेजस्वी यादव को रोजगार पुरुष का उपाधि देकर सम्मानित किया.

    बीजेपी के खिलाफ पूरी शक्ति लगा दें

    वहीं राजेश यादव ने कहा कि जल्द ही कार्यक्रम की तिथि तय कर प्रत्याशी को सूचित कर दिया जाएगा. हटिया विधानसभा में कैलाश यादव और नंदन यादव के नेतृत्व में आमसभा और नुक्कड़ सभा की जाएगी. रांची के चुटिया में मनोज पांडेय, आबिद अली व अन्य के द्वारा जनसंपर्क किया जाएगा. इसी तरह विभिन क्षेत्रों में सभी लोगों को कार्यक्रम करने की जवाबदेही तय की जाएगी. महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने कहा कि हमलोगों के नेता राजद प्रमुख लालू यादव का आदेश है कि राजद के लोग बीजेपी के खिलाफ पूरी शक्ति लगाकर इंडिया गठबंधन के पक्ष में जनता के बीच जाकर जनसंपर्क अभियान चलाए. केंद्र की तानाशाही मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने की मुहिम चलाने के लिए एकजुट होकर काम करे.

    ये रहे मौजूद

    बैठक में महासचिव कैलाश यादव, महासचिव आबिद अली, मनोज पांडेय, सदाकत अंसारी, मदन यादव, रामकुमार यादव, संजय टाइगर, सुधीर गोप, मोहर सिंह यादव, अर्जुन यादव, चंद्रशेखर भगत, साजिद आलम, जसीम अख्तर, चंद्रिका यादव, शौकत अंसारी, अभिषेक बिट्टू, इरफान अंसारी, मनोज अग्रवाल, सुग्रीव यादव, सुनील ठाकुर, मैनेजर राय, राम इकबाल चौधरी, मोहसिन अंसारी, मनोज शर्मा, बिट्टू शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे.

    इंडिया गठबंधन टीम नुक्कड़ सभा प्रत्याशी रोड शो लोकसभा चुनाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article40 फीट गहराई में गिरा डोजर, ड्राइवर की स्थिति नाजुक, कंपनी पर लापरवाही का आरोप
    Next Article मल्लिकार्जुन खड़गे 13 मई को झारखंड में, दो चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

    Related Posts

    झारखंड

    पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले झारखंड-बंगाल बॉर्डर सील, पाकुड़ में हाई अलर्ट

    April 22, 2026
    ट्रेंडिंग

    काबा की नहीं, मां काली की है बंगाल की धरती, ममता के गढ़ में योगी आदित्यनाथ की हुंकार

    April 22, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा में सनसनी: शाम को घर से निकलीं दो सगी बहनें गायब, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

    April 22, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले झारखंड-बंगाल बॉर्डर सील, पाकुड़ में हाई अलर्ट

    April 22, 2026

    काबा की नहीं, मां काली की है बंगाल की धरती, ममता के गढ़ में योगी आदित्यनाथ की हुंकार

    April 22, 2026

     ‘धुरंधर 2’ ने यूके में रचा इतिहास, ‘पठान’ को पछाड़ बनी नंबर 1 फिल्म

    April 22, 2026

    जामताड़ा में सनसनी: शाम को घर से निकलीं दो सगी बहनें गायब, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

    April 22, 2026

    जेडीयू की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान: नीतीश अध्यक्ष, संजय झा बने कार्यकारी अध्यक्ष

    April 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.